नई शिक्षा नीति से प्रदेश में स्थापित होगा वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिस्टम : बैरवा

गतिविधियों पर पूर्णत: रोक लगाई जा सके

नई शिक्षा नीति से प्रदेश में स्थापित होगा वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिस्टम : बैरवा
उपमुख्यमंत्री शुक्रवार को एक निजी होटल में आयोजित एजुकेशन कांक्लेव में नई शिक्षा नीति के रोडमैप पर बतौर मुख्य अतिथि युवाओं से चर्चा कर रहें थे।

जयपुर। उपमुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि  प्रदेश में जल्द ही नई शिक्षा नीति (एनईपी) चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी। नई शिक्षा नीति से राजस्थान में वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिस्टम स्थापित होगा जिससे प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर एजुकेशन हब के रूप में पहचान मिल सकेगी। उन्होंने कहा नई शिक्षा नीति का आधार 16 वर्ष की उम्र तक छात्र छात्राओं को तनाव रहित शिक्षा का माहौल प्रदान करना है, जिससे आत्महत्या जैसी गतिविधियों पर पूर्णत: रोक लगाई जा सके।

उपमुख्यमंत्री शुक्रवार को एक निजी होटल में आयोजित एजुकेशन कांक्लेव में नई शिक्षा नीति के रोडमैप पर बतौर मुख्य अतिथि युवाओं से चर्चा कर रहें थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज की उन्नति का आईना है। प्रदेश सरकार प्रभावशाली विशेषकर बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे लाने की दिशा में काम कर रहीं है, इसके लिए छात्राओं को कालेजों में 30 फीसद आरक्षण, छात्रावर्ती सहित तमाम सुविधा मुहैया करवाई जा रही है ताकि कोई भी शिक्षा से वंचित ना रहें। इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने स्वयं के विद्यार्थी जीवन की चुनौतियों को साझा करते हुए युवाओं को प्रेरित  किया।

Tags: bairwa

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराष्ट्र में चलती ट्रेन पर पत्थर से हमला : टूटकर बिखरा कांच, बाल-बाल बचे यात्री महाराष्ट्र में चलती ट्रेन पर पत्थर से हमला : टूटकर बिखरा कांच, बाल-बाल बचे यात्री
वर्धा के पास मुंबई जा रही नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस के एसी कोच की खिड़की पर कथित तौर पर पत्थर लगने...
डोटासरा का भाजपा पर हमला : भाजपा को सिर्फ सत्ता चाहिए, कहा- किसानों की तकलीफ से इनका कोई सरोकार नहीं
राष्ट्रीय गायन प्रतिभा प्रतियोगिता-2026, सुरों के राष्ट्रीय मंच पर जुटेंगी 10 राज्यों की 70 से अधिक चयनित युवा प्रतिभाएं
सेना प्रमुख ने राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट्स की परिचालन तैयारियों का लिया जायजा, बोले- मिशन के लिए तैयार रहे सैनिक
सुकेत में भाजपा के विकास चौहान ने एक वोट से जीता उपाध्यक्ष का चुनाव, कांग्रेस को हराया
5-डे बैंकिंग पर आर-पार : राजस्थान में कल से 3 दिन बैंकों में तालाबंदी, रविवार को खुलेंगे सभी सरकारी और ग्रामीण बैंक
कांग्रेस सरकार हिमाचल में दे रही अराजकता को बढ़ावा : राज्य में कानून का शासन कमजोर, बिंदल ने कहा- सरकार के संरक्षण में गुंडागर्दी और माफिया राज का बोलबाला