एटीएस-एनटीएफ का शिकंजा : अनोखे नाम वाले ऑपरेशन से बदमाशों की धर-पकड़, वर्षो से फरार शातिरों की उड़ी नींद

गुप्त ऑपरेशन के रहस्यमयी नाम

एटीएस-एनटीएफ का शिकंजा : अनोखे नाम वाले ऑपरेशन से बदमाशों की धर-पकड़, वर्षो से फरार शातिरों की उड़ी नींद
अपराधी चाहे कितना भी चालाक हो या वषोंर् से फरार, कानून की पकड़ से बच नहीं सकता। प्रदेश में एटीएस और एएनटीएफ  ने इसे फिर साबित किया है। अपराध और अपराधियों की नई चालों को मात देने के लिए अब एटीएस और एएनटीएफ ने एक ऐसा अनोखा तरीका अपनाया है, जो एक मिसाल बन रही है।

जयपुर। अपराधी चाहे कितना भी चालाक हो या वर्षो से फरार, कानून की पकड़ से बच नहीं सकता। प्रदेश में एटीएस और एएनटीएफ ने इसे फिर साबित किया है। अपराध और अपराधियों की नई चालों को मात देने के लिए अब एटीएस और एएनटीएफ ने एक ऐसा अनोखा तरीका अपनाया है, जो एक मिसाल बन रही है। अजब नामों वाले गुप्त ऑपरेशन, मगर काम इतने घातक कि वर्षो से फरार शातिरों की नींद उड़ी हुई है। आईजी विकास कुमार के निर्देशन में अपराधियों को भ्रमित करने और सूचना लीक होने से रोकने के लिए एजेंसियों ने ऑपरेशन के बेहद रहस्यमय और असामान्य नाम अपनाए हैं।

इन ऑपरेशनों के नाम टटपूंजिया, मदराघव, मरूद्रग, गांजनेय, कटुरागिनी, जिसमन्ना और ज्ञानीगंज सुनने में भले अजीब लगें लेकिन इनकी आड़ में ऐसी खुफिया रणनीतियां छिपी होती हैं, जिनसे अपराधी समझ ही नहीं पाते कि उन पर कब, कहां और कैसे घेरा कस गया।

किसके लिए कौनसा ऑपरेशन चला
15 हजार रुपए के इनामी लाभचंद, 10 हजार के इनामी बाबूलाल, 25 हजार के इनामी गोपाल, 25 हजार के इनामी अकबर, 25 हजार रुपए का इनामी अजय सिंह, 20 हजार रुपए के इनामी हेमरत्न को पकड़ने के लिए ऑपरेशन टटपूंजिया, 25 हजार रुपए की इनामी संगीता के लिए कटुरागिनी, 25 हजार के इनामी शैलेन्द्र सिंह के लिए देवी लॉयन, 25 हजार रुपए के ऋषिराज के लिए टंडन, 20 हजार के आरिफ के लिए ज्ञानीगंज, 25 हजार के इनामी श्रीराम के लिए मदराघव, 25 हजार के इनामी शंकर के लिए मरूद्रग, 25 हजार के इनामी बजरंग के लिए गांजनेय समेत अन्य ऑपरेशन चलाए गए। 

इसलिए रखे जा रहे रहस्यमयी नाम
खुफिया सूचनाओं का लीकेज रोकने का बेहतरीन तरीका
ऑपरेशन की गोपनीयता बढ़ती है
अपराधियों की निगरानी और लोकेशन ट्रेसिंग में आसानी
टीमों की कॉर्डिनेशन रणनीति मजबूत होती है
कोड नाम से ऑपरेशन की दिशा का अंदाजा लगाना अपराधियों के लिए नामुमकिन

Read More जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 40 लाख की चोरी का खुलासा, कुख्यात सतपाल फौजी गैंग गिरफ्तार

इनका कहना है 
नाम भले अजीब हों लेकिन ये ऑपरेशन अपराधियों के लिए खौफ का दूसरा नाम बन चुके हैं। अपराध कितना भी पुराना, अपराधी कितना भी शातिर हो आखिरकार पकड़ा ही जाता है। एटीएस-एएनटीएफ का यह नया तरीका प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बना रहा है और अपराधियों को साफ संदेश दे रहा है छुपो जितना छुप सकते हो कानून तुम्हें ढूंढ ही लेता है। 
-विकास कुमार, आईजी एटीएस-एएनटीएफ 

Read More अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आरपीए में योगोत्सव, 1100 से अधिक पुलिसकर्मियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश