जहर के खिलाफ एएनटीएफ का एक्शन : 33.16 करोड़ का नशे का जखीरा बरामद, एएनटीएफ का मादक पदार्थ तस्करों पर लगातार शिकंजा जारी ; नशे का इतना जहर पकड़ा कि यदि ये सप्लाई हो जाता तो कितने परिवार हो जाते बर्बाद

तस्करों के खिलाफ चार माह में 13 बड़े एक्शन

जहर के खिलाफ एएनटीएफ का एक्शन : 33.16 करोड़ का नशे का जखीरा बरामद, एएनटीएफ का मादक पदार्थ तस्करों पर लगातार शिकंजा जारी ; नशे का इतना जहर पकड़ा कि यदि ये सप्लाई हो जाता तो कितने परिवार हो जाते बर्बाद

समाज को खोखला कर रही इसी खतरनाक सप्लाई चेन पर एएनटीएफ ने बड़े वार करते हुए 33.16 करोड़ रुपए का नशाखोरी का सामान जब्त कर अपनी सख्त मौजूदगी का एहसास करा दिया। कार्रवाई के आधार पर मानें तो प्रदेश में लगातार बढ़ रही नशाखोरी और उससे तबाह होती पीढि़यों को रोकने के लिए एएनटीएफ ने कार्रवाई का सिलसिला तेज कर दिया है।

जयपुर। नशे की एक-एक खेप सिर्फ जहर ही नहीं होती बल्कि वह आने वाली कई पीढि़यों को अंधेरे में धकेल देती है। इसमें परिवार, युवावस्था, सपने और भविष्य सब खत्म हो जाते हैं। समाज को खोखला कर रही इसी खतरनाक सप्लाई चेन पर एएनटीएफ ने बड़े वार करते हुए 33.16 करोड़ रुपए का नशाखोरी का सामान जब्त कर अपनी सख्त मौजूदगी का एहसास करा दिया है। कार्रवाई के आधार पर मानें तो प्रदेश में लगातार बढ़ रही नशाखोरी और उससे तबाह होती पीढि़यों को रोकने के लिए एएनटीएफ ने कार्रवाई का सिलसिला तेज कर दिया है।

एएनटीएफ की गई कई बड़ी कार्रवाई के दौरान कुल 33.16 करोड़ रुपए का मादक पदार्थ जब्त किया गया है। अगर यह खेप लोगों तक पहुंच जाती, तो न जाने कितने ही परिवार बर्बाद होते और कितने युवा इसकी चपेट में आकर जीवन की पटरी से उतर जाते। एएनटीएफ ने प्रदेश में नशे की रोकथाम के लिए अगस्त से नवंबर महीने तक ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। इसमें अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई 11 अक्टूबर को केसरीसिंहपुर श्रीगंगानगर में की गई, जहां 7.50 करोड़ रुपए कीमत की 1.492 किलो हेरोइन जब्त कर दो तस्करों को दबोचा गया। 

नशे का क्रूर असर, नई पीढि़यां होती हैं बर्बाद 
नशा सिर्फ एक व्यक्तिको नहीं, बल्कि पूरा परिवार नष्ट कर देता है।
युवा पढ़ाई, नौकरी, जिम्मेदारियों और रिश्तों से दूर हो जाते हैं।
अपराध बढ़ता है और घर- परिवार आर्थिक संकट में फंस जाता हैं।
समाज का एक पूरा वर्ग मानसिक, शारीरिक और सामाजिक बीमारी का शिकार हो जाता है।

इनका कहना है... 
नशाखोरों के खिलाफ एएनटीएफ की लगातार कार्रवाई, जहां तस्करों में भय पैदा कर रही हैं वहीं समाज में यह संदेश भी जा रहा है कि यदि सभी मिलकर खड़े हों तो नशे के जहर की चेन को तोड़ा जा सकता है। यह सिर्फ  पुलिस की जीत नहीं, बल्कि उन परिवारों की भी जीत है जिनके बच्चे एक सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ सकते हैं। आमजन से अपील है कि यदि कहीं मादक पदार्थ बिकते हुए नजर आते हैं तो तुरंत एएनटीएफ को सूचित करें। 
-आईजी विकास कुमार, एएनटीएफ । 

Read More 6 साल की मासूम से कार में छेड़छाड़ : पोक्सो के तहत मामला दर्ज, 2 सप्ताह बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं; पिता ने लगाई मुख्यमंत्री से गुहार

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे