Single Use Plastic Seizure Campaign: 1 लाख 35 हजार रूपये से अधिक जुर्माने के साथ 109 किलो से अधिक प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त

विशेष अभियान के तहत दुकानदारों, विक्रेताओं, व्यापारियों, स्ट्रीट वेन्डर्स के विरूद्ध कार्यवाही की गई

Single Use Plastic Seizure Campaign: 1 लाख 35 हजार रूपये से अधिक जुर्माने के साथ 109 किलो से अधिक प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त

नगर निगम ग्रेटर द्वारा पांच दिवसीय 6 से 10 जून तक सिंगल यूज प्लास्टिक जप्ती अभियान चलाया गया। जिसके अन्तर्गत सभी जोनों द्वारा वार्ड़ों में सिंगल यूज प्लास्टिक जप्ती अभियान चलाकर कार्यवाही की गई। 

जयपुर। सिंगल यूज प्लास्टिक जप्ती अभियान के अन्तर्गत 109 किलो से अधिक प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक नगर निगम ग्रेटर द्वारा जब्त किया गया। 1 लाख 35 हजार रूपये से अधिक का जुर्माना किया। जोनों द्वारा टीमें बनाकर खुले में कचरा फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाही की जा रही है।
   
नगर निगम ग्रेटर द्वारा पांच दिवसीय 6 से 10 जून तक सिंगल यूज प्लास्टिक जप्ती अभियान चलाया गया। जिसके अन्तर्गत सभी जोनों द्वारा वार्ड़ों में सिंगल यूज प्लास्टिक जप्ती अभियान चलाकर कार्यवाही की गई। 
उपायुक्त (स्वास्थ्य) नवीन भारद्वाज ने बताया कि विशेष अभियान के अन्तर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग करने वाले दुकानदारों, विक्रेताओं, व्यापारियों, स्ट्रीट वेन्डर्स के विरूद्ध कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 109 किलो से अधिक प्लास्टिक जब्त की गयी साथ ही 1 लाख 35 हजार रूपये का जुर्माना वसूल किया गया। 

मालवीय नगर जोन की टीम सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले लोगों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 5 हजार रूपये जुर्माना वसूल किया गया एवं 5 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जप्त की गई। इसके साथ ही गंदगी फैलाने वाले एवं सार्वजनिक स्थानों पर निर्माण सामग्री डालने वाले 13 मकान, प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर 47 हजार 900 रूपये जुर्माना राशि वसूल की गई। 

झोटवाड़ा जोन की टीमों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले लोगों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 12 हजार 500 रूपये जुर्माना वसूल कर 14 किलो से भी अधिक सिंगल यूज प्लास्टिक जप्त की गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देकर हासिल करेंगे नेट जीरो का लक्ष्य: नागर नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देकर हासिल करेंगे नेट जीरो का लक्ष्य: नागर
भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा कि विश्व की करीब एक-चौथाई जनसंख्या तथा वैश्विक अर्थव्यवस्था में 28 प्रतिशत...
जन औषधि केंद्र:  वर्ष 2024-25 में हुई 1 हजार करोड़ की दवाओं की बिक्री
भाजपा‌ ने पंजाब, मेघालय के उपचुनावों के उम्मीदवार किए घोषित
जवाहर कला केन्द्र: लोकरंग महोत्सव लोक कला प्रस्तुतियों को मिल रही खूब सराहना
भवन बना नहीं,करोड़ों की जमीन पर खड़े हो रहे संवेदक के वाहन
Bhool Bhulaiyaa3: रोमांटिक ट्रैक 'जाना समझो ना' रिलीज, जानिए कब होगी फिल्म रिलीज
डीएपी की किल्लत से किसान परेशान