मुख्यमंत्री वृक्षारोपरण महाअभियान के तहत आरण्य भवन मुख्यालय परिसर में वृक्षारोपरण           

मुख्यमंत्री वृक्षारोपरण महाअभियान के तहत आरण्य भवन मुख्यालय परिसर में वृक्षारोपरण           

मुख्यमंत्री वृक्षारोपरण महाअभियान में जयपुर स्थित आरण्य भवन मुख्यालय परिसर में गुरूवार को प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरिजीत ब​नर्जी व अन्य अधिकारियों ने पौधे लगाए। 

जयपुर। मुख्यमंत्री वृक्षारोपरण महाअभियान में जयपुर स्थित आरण्य भवन मुख्यालय परिसर में गुरूवार को प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरिजीत ब​नर्जी व अन्य अधिकारियों ने पौधे लगाए। 

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (हॉफ) अरिजीत ब​नर्जी कहा कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपरण महाअभियान में इस मानसून में 7 करोड पौधौ का वितरण एवं रोपण के साथ—साथ 20 नगर वन एवं 33 लवकुश ​वाटिका सहित 80 हजार हेक्टेयर में वृक्षारोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके तहत निरन्तर वृक्षारोपण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वन विभाग के पौध शालाओं से एक जुलाई से अब तक लगभग 80 लाख पौधे वितरित किये जा चुकें है। 

बनर्जी ने कहा कि वृक्ष लगाने कि पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र का विस्तार करना है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके। और प्रदेश हराबरा एवं हरित हो सकें। उन्होंने बताया कि हरियाली का सर्जन हर घर वृक्षारोपण के तहत प्रदेश नागरिक को एक पेड़ मां के नाम लगाकर उसकी सुरक्षा करनी चाहिए।  ताकि हमारा प्रदेश हरियाला राजस्थान व समृद्व राजस्थान कि संकल्पना सहकार हो सकें।  

मुख्‍य वन्‍य जीव प्रतिपालक पवन कुमार उपाध्‍याय, प्रधान मुख्‍य वन संरक्षक, प्रशासन शिखा मेहरा एवं अरण्य भवन एवं जयपुर मुख्यालय स्थित अन्य उच्‍च अधिकारीगण, राजस्‍थान वन सेवा के अधिकारीगण एवं कार्यरत अन्‍य संवर्गों के अधिकारीगण एवं कार्मिकों ने पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेकर पौधे लगाए। वृक्षारोपण कार्यक्रम में वन विभाग के मुख्यालय स्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाने का संकल्प लिया। साथ ही पौधरोपण कर अपनी भागीदारी निभाई

Read More अवैध बांग्लादेशियों पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 12 बांग्लादेशी किए गिरफ्तार

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारेगी कांग्रेस, इंडिया समूह की जीत के लिए करेगी काम : पांडे उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारेगी कांग्रेस, इंडिया समूह की जीत के लिए करेगी काम : पांडे
पार्टी ने  विधानसभा के लिए होने वाले उपचुनाव में किसी भी सीट पर उम्मीदवार खड़ा नहीं करने का निर्णय लिया...
सीवरेज सफाई के लिए आए लाखों के रोबोट बने शो पीस
पाकिस्तान में सुरक्षाबलों ने चलाया सैन्य अभियान, भीषण फायरिंग में 9 आतंकवादियों को किया ढेर
रिलायंस डिजिटल के इलेक्ट्रॉनिक्स फेस्टिवल के साथ मनाए जश्न
Gold & Silver Price: चांदी 1800 रुपए और सोना 500 रुपए सस्ता
आगरा एयरपोर्ट को बम उड़ाने की धमकी, CISF ने दर्ज कराया मुकदमा
राजस्थान: सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी