मालगाड़ी पटरी से उतरने के कारण रेल यातायात प्रभावित

कुछ मार्ग आंशिक रद्द रहेंगे

मालगाड़ी पटरी से उतरने के कारण रेल यातायात प्रभावित

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार उपरोक्त पटरी से उतरने के कारण भिवानी-रेवाडी रेलसेवा 8 अगस्त को रद्द रहेगी।

जयपुर। बीकानेर  मण्डल के भिवानी स्टेशन पर मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार उपरोक्त पटरी से उतरने के कारण भिवानी-रेवाडी रेलसेवा 8 अगस्त को रद्द रहेगी। इसी प्रकार रेवाड़ी–बठिंडा रेलसेवा रेवाड़ी–भिवानी के मध्य, ढेहर का बालाजी – भिवानी एक्सप्रेस रेलसेवा मानहेरू – भिवानी  के मध्य, तिलक ब्रिज – भिवानी एक्सप्रेस एक्सप्रेस रेलसेवा भिवानी सिटी– भिवानी  के मध्य, तिलक ब्रिज – सिरसा  एक्सप्रेस रेलसेवा  चरखी दादरी – सिरसा  के मध्य, कालका – भिवानी एक्सप्रेस रेलसेवा भिवानी सिटी– भिवानी के मध्य, बठिण्डा – रेवाड़ी रेलसेवा  बवानी खेड़ा – रेवाड़ी  के मध्य, रेवाड़ी – भिवानी रेलसेवा सुधराना – भिवानी के मध्य, रेवाडी-बीकानेर स्पेशल रेलसेवा  रेवाड़ी - सादुलपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं
चंडीगढ़-अजमेर रेलसेवा वह रोहतक – भिवानी– रेवाड़ी के बजाय परिवर्तित मार्ग रोहतक- रेवाड़ी होकर, अजमेर –अमृतसर  रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी –रोहतक – जींद – जाखल होकर, बठिण्डा – जयपुर रेलसेवा परिवर्तित मार्ग हिसार–सादुलपुर होकर, जयपुर – हिसार रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी –सादुलपुर होकर संचालित होगी ।

Post Comment

Comment List

Latest News

टेंडर में अपील खारिज, फर्म गैर-जिम्मेदार घोषित टेंडर में अपील खारिज, फर्म गैर-जिम्मेदार घोषित
जल संसाधन विभाग ने जयपुर की एक  फर्म की ओर से प्रस्तुत निविदा को तकनीकी खामियों के चलते गैर-जिम्मेदार घोषित...
Stock Market Update : शेयर बाजार नए शिखर पर, सेंसेक्स में 1439.55 अंकों की उछाल 
Jaipur Gold & Silver Price : चांदी 600 रुपए महंगी, सोना स्थिर
हादसे के बाद प्रशासन और विभाग आया हरकत में, मोरेल बांध की वेस्टवेयर पर जाने के रास्ते को मिट्टी की डोल बनाकर किया बंद
भव्य लवाजमें के साथ निकलेंगी वीर तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा
पीएम मोदी ने पैरालंपिक खिलाड़ियों से की मुलाकात
बीएसएनएल राजस्थान परिमंडल कार्यालय में SIP आधारित IP PBX सर्वर शुरू