असर खबर का - जर्जर कमरों से नए भवन में शिफ्ट हुए फुटबॉल खिलाड़ी

सीलन की बदबू व जहरीले जीव जंतुओ के खतरों से मिली निजात

असर खबर का - जर्जर कमरों से नए भवन में शिफ्ट हुए फुटबॉल खिलाड़ी
सुरक्षित व व्यवस्थित आवास मिलने पर खिलाड़ियों ने नवज्योति के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार जताया।

कोटा। राजकीय वोकेशनल स्कूल में संचालित फुटबॉल हॉस्टल के खिलाड़ियों को पुराने जर्जर सीलनभरे कमरों से नए हॉस्टल के कमरों में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं, स्कूल प्रशासन व फुटबॉल कोच द्वारा बिजली-पंखे की वैकल्पिक व्यवस्था की गई। साथ ही केडीए द्वारा स्कूल प्रशासन को हॉस्टल हैंड ओवर कर दिया गया। दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों को व्यवस्थित व सुरक्षित आवास उपलब्ध हो सका। नए कमरों में आते ही खिल उठे चेहरे: जर्जर कमरों से नए कमरों में शिफ्ट होते ही खिलाड़ियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। हॉस्टल के नए पांच कमरों में 20 खिलाड़ियों को ठहराया गया है। प्रत्येक कमरों में तीन बेड लगाकर 4 बच्चों को रखा गया है। सुरक्षित आवास मिलने से खिलाड़ियों को सीलन की बदबू और जहरीले जीव-जंतुओं के खतरे से निजात मिल सकी।

धन्यवाद नवज्योति 
दैनिक नवज्योति ने 12 अगस्त के अंक में 97 लाख की चमक फीकी, जहरीले सांप और बीमारियों के शिकंजे में फंसी खिलाड़ियों की जान..., शीर्षक से खबर प्रकाशित कर अव्यवस्थाओं से शिक्षा व प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया था। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खिलाड़ियों को पुराने जर्जर कमरों से नवनिर्मित हॉस्टल के नए कमरों में शिफ्ट करवाया। गौरतलब है कि पुराने दो कमरों में खिलाड़ी रह रहे थे। इन कमरों के पीछे झाड़-झंकाड़ होने से जहरीले जीव जंतुओं का खतरा बना रहता था। सुरक्षित व व्यवस्थित आवास मिलने पर खिलाड़ियों ने नवज्योति के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार जताया। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

3 अक्टूबर को जयपुर में सजेगा राजस्थान फिल्म कार्निवाल, क्षेत्रीय सिनेमा के कलाकारों को मिलेगा सम्मान 3 अक्टूबर को जयपुर में सजेगा राजस्थान फिल्म कार्निवाल, क्षेत्रीय सिनेमा के कलाकारों को मिलेगा सम्मान
राजस्थान फिल्म कार्निवाल 2026 का आयोजन 3 अक्टूबर को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में। कला एवं संस्कृति विभाग के सहयोग...
नीट पेपर लीक पर ठाकरे बंधु एकजुट, 26 जुलाई को मुंबई में छात्रों के समर्थन में निकालेंगे विशाल विरोध मार्च
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण पर कैबिनेट सचिव की समीक्षा, राजस्थान को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
अवैध खनन पर यूएन अलर्ट, गुटेरेस बोले- प्राकृतिक संसाधनों की लूट से बढ़ रहे संघर्ष और विस्थापन
माकपा का केंद्र पर हमला: मोदी के दावे पर उठाए सवाल, बेबी ने कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार्य नहीं 
एनआईए में वर्षा ऋतु विशेष निशुल्क पंचकर्म शिविर शुरू, बस्ति चिकित्सा से वात रोगों का होगा उपचार
तरुण चुघ ने साधा राहुल पर निशाना: नीट मुद्दे पर संसद में चर्चा से भागने, विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने का लगाया आरोप