अग्निवीर योजना पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, सुरजेवाला बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही सरकार

अस्थायी व्यवस्था बंद कर स्थायी सैन्य भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की अपील

अग्निवीर योजना पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, सुरजेवाला बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही सरकार
कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अग्निवीर योजना में सेवा विस्तार के बदलावों की आलोचना करते हुए इसे युवाओं के भविष्य और राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ बताया है। उन्होंने सेना और अर्धसैनिक बलों में लाखों रिक्त पदों का हवाला देते हुए अस्थायी भर्ती के बजाय नियमित सैन्य भर्ती बहाल करने की मांग की।

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के महासचिव और सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अग्निवीर योजना में केंद्र सरकार द्वारा किए गए बदलावों की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश की सेवा के लिए सेना में भर्ती होने की इच्छा रखने वाले युवाओं के भविष्य के साथ बार-बार खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना में चौथी बार बदलाव कर सरकार ने युवाओं के बीच भ्रम और अनिश्चितता की स्थिति पैदा कर दी है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से भी चिंताजनक है।

सुरजेवाला ने कहा कि जो सरकार सेना में भर्ती को लेकर स्पष्ट और स्थायी निर्णय नहीं ले सकती, उससे राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने की उम्मीद कैसे की जा सकती है। उन्होंने दावा किया कि एक ओर चीन ने पूर्वी लद्दाख में भारत की करीब 1,000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब्जा कर रखा है, वहीं दूसरी ओर आईटीबीपी के महानिदेशक ने अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीनी सेना के साथ टकराव की बात कही है।

उन्होंने कहा कि इस समय तीनों सेनाओं में 1.55 लाख से अधिक पद खाली हैं, जबकि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय औद्याेगिक सुरक्षा बल और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस सहित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में भी एक लाख से ज्यादा पद रिक्त हैं। यह स्थिति राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरे की घंटी है। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार ने वर्ष 2021 से नियमित सैन्य भर्ती रोककर चार साल की अग्निवीर भर्ती शुरू की। विरोध बढ़ने पर 25 प्रतिशत अग्निवीरों को नियमित करने और राज्य सरकारों की भर्तियों में प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया गया। अब मंत्रिमंडल ने चार साल की सेवा में दो साल का विस्तार करने का फैसला किया है और इसके बाद नियमित भर्ती पर विचार की बात कही जा रही है।

सुरजेवाला ने कहा कि चार या छह साल की सेवा के बाद नियमित नियुक्ति मिलेगी या नहीं, इस अनिश्चितता में जवानों को रखना उनके मनोबल के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने सवाल किया कि भविष्य को लेकर लगातार असमंजस में रहने वाले युवा पूरी एकाग्रता और समर्पण के साथ देश की सेवा कैसे कर पाएंगे। उन्होंने मांग की कि अग्निवीर की अस्थायी भर्ती व्यवस्था बंद कर सेना में नियमित भर्ती बहाल की जाए। साथ ही सरकार को बड़े-बड़े दावों और लच्छेदार शब्दों के बजाय युवाओं तथा राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में ठोस और स्थायी फैसले लेने चाहिए।

Read More दिवाली से पहले शुभ संयोग, रवि पुष्य योग में खरीदारी की धूम

Post Comment

Comment List

Latest News

योगी का कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हमला, बोले- लोकतंत्र को अराजकता और अस्थिरता की आग में झोंकने का हो रहा प्रयास योगी का कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हमला, बोले- लोकतंत्र को अराजकता और अस्थिरता की आग में झोंकने का हो रहा प्रयास
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर भारत के लोकतंत्र को अराजकता और अस्थिरता में...
कांग्रेस का भविष्य सेवानिवृत्ति की ओर अग्रसर, नरेन्द्र मोदी फिर बनेंगे प्रधानमंत्री: तिवाड़ी
पंजाब के 22,818 करोड़ के डीए बकाये पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार से 1 दिसंबर तक मांगा भुगतान का रोडमैप
सुरेंद्र सिहाग इंडिया शेल्टर में संभालेंगे प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी, बजाज फाइनेंस और आवास फाइनेंसियर्स लिमिटेड में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिकाएं
अग्निवीर योजना पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, सुरजेवाला बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही सरकार
आमेर फोर्ट के दिलाराम बाग में दिखा सांप, पर्यटकों में मचा हड़कंप 
पंचायत चुनाव में खूनी संघर्ष: लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या, कई जगह पथराव और मारपीट