जम्मू: सुरक्षा बलों ने किया आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

जांच शुरू

जम्मू: सुरक्षा बलों ने किया आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान मेंढर के कसबलारी इलाके में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया। इस दौरान 6 संदिग्ध आईईडी, एलएमजी मैगजीन, कॉम्बैट पाउच और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर इलाके में सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को एक आतंकवादी ठिकाने से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीम ने पुंछ जिले के मेंढर के कसबलारी इलाके में तलाशी अभियान चलाया और एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया। 

तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने एक बैग, टेप से लिपटे छह कंटेनर, जिनमें शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (आईईडी) होने का संदेह है, एक कॉम्बैट पाउच, एक लोहे का बक्सा, जिसमें मैगजीन होने की आशंका है, टेप से लिपटा एक अन्य कंटेनर, 7.62 एमएम एलएमजी की एक मैगजीन, एक एल्युमीनियम कंटेनर, दो अडैप्टर और एक टिफिन बरामद किया। सूत्रों ने बताया, मामले की जांच जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वर्गीय शेखावत को विधानसभा में पुष्पांजलि स्व. शेखावत का जीवन जन सेवा की मिशाल स्वर्गीय शेखावत को विधानसभा में पुष्पांजलि स्व. शेखावत का जीवन जन सेवा की मिशाल
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधान सभा में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भैरोसिंह शेखावत को उनकी जयंती पर...
भारत-पोलैंड के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार, बेंगलुरु पहुंचा 100 कारोबारी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल
कच्चे तेल में तेजी से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 125 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला
छठे राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन में प्रस्तुत होगा राजस्थान का विकास मॉडल
इस वित्त वर्ष में एक दिन में सर्वाधिक मूवमेंट, 67 विमानों की लैंडिंग और 62 ने भरी उड़ान.
पिंकसिटी प्रेस क्लब का 35वां स्थापना दिवस समारोह : वरिष्ठ और युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान
सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के लिए राजस्थान टीम चंडीगढ़ रवाना, राजस्थान का पहला मुकाबला 26 को हरियाणा से