छत्तीसगढ़ में 13 नक्सलियों को किया गिरफ्तार, आईईडी लगाने के हादसों में थे शामिल

पुलिस ने नक्सल सामान भी बरामद किया है

छत्तीसगढ़ में 13 नक्सलियों को किया गिरफ्तार, आईईडी लगाने के हादसों में थे शामिल

पुलिस को देख कर कुछ लोग भागने लगे। इसके बाद जवानों ने घेराबंदी कर 7 लोगों को पकड़ लिया और पूछताछ की गई। 

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल अभियान पर निकले जवानों ने 13 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 6 माओवादियों की तर्रेम और 07 माओवादियों की गंगालूर थाना क्षेत्र से गिरफ्तारी हुयी है। ये सभी नक्सली शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (आईईडी) लगाने, विस्फोटक करने, नक्सल संगठना का प्रचार-प्रसार करने की घटना में शामिल थे। पुलिस की टीम गंगालूर के जंगल में तलाश अभियान के लिए गए थी। इस दौरान पुलिस को देख कर कुछ लोग भागने लगे। इसके बाद जवानों ने घेराबंदी कर 7 लोगों को पकड़ लिया और पूछताछ की गई। 

दूसरी टीम तर्रेम की तरफ निकली हुई थी। इसमें विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के जवान भी शामिल थे। इस टीम ने तर्रेम के जंगल से 6 लोगों को पकड़ा। दोनों जगह से पकड़े गए लोगों से जब पूछताछ की गयी, तो पता चला कि ये नक्सल संगठन के सदस्य हैं। इसके बाद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनके पास से पुलिस ने नक्सल सामान भी बरामद किया है। 

Tags: naxalites

Post Comment

Comment List

Latest News