सीबीएसई ने 27 स्कूलों को जारी किया नोटिस, नियमों का हो रहा था उल्लंघन

सीबीएसई ने इन स्कूलों का औचक निरीक्षण किया था

सीबीएसई ने 27 स्कूलों को जारी किया नोटिस, नियमों का हो रहा था उल्लंघन
सीबीएसई के अधिकारियों के अनुसार इन स्कूलों में 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों की संख्या को अधिक दिखाया गया था, जबकि वास्तविक संख्या इससे कम थी।

नई दिल्ली। सीबीएसई ने दिल्ली और राजस्थान के स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन 27 स्कूलों में डमी एडमिशन और बोर्ड के अन्य नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। इन कमियों का पता चलने पर सीबीएसई ने इन स्कूलों का औचक निरीक्षण किया था, जिसमें कई कमियां मिली थी। इसके बाद इन स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है। 

सीबीएसई के अधिकारियों के अनुसार इन स्कूलों में 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों की संख्या को अधिक दिखाया गया था, जबकि वास्तविक संख्या इससे कम थी। स्कूलों में एनरोलमेंट और उपस्थिति की गाइडलाइन का पालन भी नहीं किया जा रहा था। सीबीएसई ने दिल्ली रीजन के 22 और अजमेर रीजन के 5 स्कूलों को नोटिस भेजा है। इन स्कूलों से सीबीएसई ने सवालों के जवाब मांगे है। इसके बाद सीबीएसई बोर्ड इन स्कूलों पर कार्रवाई कर सकता है। 

Tags: CBSE

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान संपर्क पोर्टल का निरीक्षण, लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश राजस्थान संपर्क पोर्टल का निरीक्षण, लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीपीग्राम पोर्टल पर लंबित राज्य स्तरीय प्रकरणों की समीक्षा की और अधिकारियों से देरी के कारणों...
CM योगी का बड़ा ऐलान: यूपी में विदेशी आक्रांताओं के नाम पर नहीं होंगे मेले, महाराजा सुहेलदेव को मिलेगा सम्मान
ईरान का बड़ा पलटवार: कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल-ड्रोन हमले, कई रक्षा प्रणालियां नष्ट करने का दावा
जयपुर को विकास का 219 करोड़ का तोहफा, पार्क और सड़क परियोजनाओं को मिली हरी झंडी
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर केजरीवाल का बड़ा हमला, बोले- AAP देगी कानूनी और मेडिकल मदद, हेल्पलाइन जारी
युवा कांग्रेस का बड़ा दावा: घायल और परेशान छात्रों को मिलेगा भोजन, मेडिकल और कानूनी सहयोग; हेल्पलाइन जारी
जयपुर में ‘चाइनीज ड्रैगन फ्रूट’ का क्रेज : 100 रुपए में 3 नग बेच रहे विक्रेता,  अनोखे फल को देख उमड़ रही खरीदारों की भीड़