सड़क खस्ताहाल, आवाजाही हुई मुश्किल

रामगंज गांव से भण्डेड़ा लिंक मार्ग का मामला

सड़क खस्ताहाल, आवाजाही हुई मुश्किल

आसपास के मकानों सहित आवाजाही वाले लोगों को यह कीचड़ भरी डगर दर्द देती है। पर जिम्मेदार इस लिंक डगर को लेकर अनदेखी कर रहे है।

भण्डेड़ा। क्षेत्र की मरां ग्राम पंचायत के अधीन एक गांव से भण्डेड़ा लिंक रोड का हाल बेहाल हो रहा है। इस मार्ग पर सीसी सड़क नही होने से और बरसाती पानी की निकासी नही होने से बरसाती पानी सहित व्यर्थ का पानी यही पर जमा रहने से भारी कीचड़ बना रहता है। आसपास के मकानों सहित आवाजाही वाले लोगों को यह कीचड़ भरी डगर दर्द देती है। पर जिम्मेदार इस लिंक डगर को लेकर अनदेखी कर रहे है। मजबूरन उच्च शिक्षार्थ भण्डेड़ा आने वाले स्कूली बच्चों के लिए भी यह राह आफत बनी हुई है। रामगंज गांव में इस रुट वाले मोहल्ले में कीचड़ से लोग परेशान है। संबंधित जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं देते है।  जानकारी के अनुसार मरां ग्राम पंचायत के अधीन रामगंज गांव से भण्डेड़ा लिंकिंग मार्ग की तरफ के मोहल्ले में सीसी सड़क नही होने से बरसाती समय बरसाती पानी व अन्य समय पर पास के मकानों का व्यर्थ का पानी भी इसी जगह पर जमा रहता है। यही से होकर भण्डेड़ा मार्ग निकलता है, जिसको भी यहां से होकर गुजरना होता है। वही इस तरफ के खेतों व कुए पर निवासरत भी लिंक मार्ग से हर रोज इस कीचड़ से होकर आवाजाही करते है। बरसाती समय तो इस रूट पर स्थिति बहुत गंभीर हो जाती है। 

दो ग्राम पंचायतों के गांवों के लिए कनेक्टिविटी
सादेड़ा ग्राम पंचायत के अधीन भण्डेड़ा गांव व मरां ग्राम पंचायत के अधीन रामगंज गांव के लिए यह लिंक मार्ग लगभग दो किमी है। जो यह ग्रेवल सड़क हल्की-सी बूंदाबांदी में ही कीचड़ से खराब हो जाती है। जो दो दर्जन से अधिक स्कूली बच्चों के लिए शिक्षा की डगर में पढ़ाई से पहले कीचड़ से गुजरना चुनौती बन जाता है। यह लिंक मार्ग बदहाल है, जिसको उपचार की दरकार है। 

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी गंभीर नहीं
इक्कीसवीं सदी में भी गांवों के लिए कनेक्टिविटी वाले इस लिंक मार्ग को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी गंभीर नहीं है। जो दो गांवों का यह लिंक रोड काफी दशकों से दंश झेल रहा है। यह रुट उपेक्षा का शिकार होने से लोगों को अतिरिक्त फेरा सहित समय खर्च करवा रहा है। पर क्षेत्रीय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी अनदेखी कर रहे है। लोगों की समस्या जस की तस बनी हुई है। 

स्थानीय ग्रामीणों की जुबानी 
इस किचड़ के पास ही मेरा मकान है, इस बदबू से परेशान हो जाते है। लंबे समय से हो रहे कीचड़ में पनपते मच्छरों से परिवार को बीमारियों का भी खतरा बना हुआ है। ग्राम पंचायत से इस समस्या को कई बार अवगत करवाया जा चूका है। पर समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। 
- राधेश्याम गुर्जर, निवासी रामगंज 

Read More संयुक्त अभियान चलाकर विद्युत पोल से हटाई गई अवैध एरियल केबल

गांव से लगभग तीस स्कूली बच्चों का इसी रुट से होकर आना जाना पड़ता है। हमारा मकान भी इसी रास्ते पर है, पर यहां पर हर समय ही गहरा कीचड़ रहता है। इस वजह से गांव में कम ही आवाजाही करते है। कुएं पर रहने की मजबूरी बनी हुई है। इस समस्या को लेकर ग्राम पंचायत को बहुत बार अवगत करवा चूके है। पर सीसी सड़क नही बनाए तो कम से कम वैकल्पिक राह के लिए झीकरा तक नही डाला जा रहा है। इस समस्या का जल्द समाधान नहीं किया जाएगा, अब तो सड़क पर उतरने को मजबूर होना पडेगा। 
- हजारी लाल गुर्जर, निवासी रामगंज 

Read More बच्चों के लिए लगाई स्वच्छता की पाठशाला, लोगों को कचरा प्रबंधन के दिए टिप्स

घर से खेत पर जाए या फिर आए तो यही से होकर गुजरना पड़ता है। घर से पशुओं के गोबर को भी हररोज रोड़ी में डालना आनाजाना पडता है। हर रोज दो बार इस समस्या को विभाग वाले सुनते ही नहीं है, जो अब तो पैरों में अंगुलियों के पास जख्म होने से दर्द तक होता है। पर इस समस्या पर ध्यान नही दे रहे है।
- प्रेमबाई गुर्जर, निवासी रामगंज

Read More द्रव्यवती नदी परियोजना की बदलेगी तस्वीर, 45 दिन में चरणबद्ध होगा सौन्दर्यकरण : गालरिया

इस लिंक रोड पर ग्राम पंचायत द्वारा नाहीं तो सीसी सड़क बनाते है। न इस पानी के निकासी करवाते है, जो अब तो यहां पर गहरा गढ्ढा हो चूका है। मोहल्ले का पानी व बरसात का पानी यही पर जमा होता है। जो यहाँ पर काफी तादाद में कीचड़ हो गया है। बदबू आती है, पर क्या करें। यही से आनाजाना पडता है। स्कूल आवाजाही वाले बच्चों को भी इसी जगह से होकर गुजरना पड़ता है। विभाग इस समस्या का समाधान करने में भी हिचके हुए है। 
-चकोली बाई गुर्जर, निवासी रामगंज

 जिस जगह पर कीचड़ है, वहां पर पानी नही निकलने देते है। जो यहां पर पानी लंबे समय से पानी जमा रहने से सड़क बैठ गई। फिर भी आवागमन की समस्या व आसपास के मकानों के नजदीक की गन्दगी को देखते हुए झीकरा डलवाने का प्रयास चल रहा है। अभी बारिश से हर जगह पर गिला है। जेसीबी व झीकरे की ट्रॉलियां आवाजाही के दौरान जमीन में धंसने का भय हो रहा है। चार-पांच रोज में झीकरा डलवा दिया जाएगा समस्या है। यह गत वर्ष भी झीकरा डाला गया था, पर पानी निकासी नही होने से यह समस्या हो जाती है। 
- बीना बाई मीणा, सरपंच ग्राम पंचायत मरां

Post Comment

Comment List

Latest News

हम पाकिस्तान को गोलियों का जवाब तोप के गोले से देंगे : गृह मंत्री शाह हम पाकिस्तान को गोलियों का जवाब तोप के गोले से देंगे : गृह मंत्री शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया पाकिस्तान, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डर से जम्मू सीमा पर संघर्षविराम का...
जयपुर पुलिस आयुक्त ने रिजर्व पुलिस लाइन से सिंधी कैंप तक श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश
भारत विकास परिषद हम्मीर शाखा ने लगाया एनीमिया जांच शिविर
जिला कलेक्टर एवं एसपी ने कृषि महाविद्यालय एवं महाविद्यालय फार्म का किया भ्रमण 
शनि भगवान का झाड़े लगने से मिलती है नकारात्मकता से मुक्ति
मेरी टिप्पणी पर भाजपा कर रही है झूठा प्रचार : राहुल गांधी
जिम्मेदार बेपरवाह: फ्लोराइड युक्त पानी पीने को मजबूर जनता