राजस्थान उपचुनाव: 7 विधानसभा सीटों पर तारीखों की घोषणा, 13 नवंबर को होगा मतदान

23 नवंबर को परिणाम आएगा

राजस्थान उपचुनाव: 7 विधानसभा सीटों पर तारीखों की घोषणा, 13 नवंबर को होगा मतदान

इनमें झुंझुनू ,खींवसर ,चौरासी, दौसा ,देवली उनियारा,सलूंबर रामगढ़ विधानसभा सीटें शामिल है। 

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा उपचुनाव की घोषणा हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने उपचुनाव की तारीखों की घोषणा की है। कुमार ने कहा कि प्रदेश की 7 सीटों पर उपचुनाव होना है। सभी 7 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा। राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को चुनाव होगा। इसके बाद 23 नवंबर को चुनाव का परिणाम घोषित किया जाएगा। 18 अक्टूबर को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और 25 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।

चुनाव मैदान में उतरने वाले उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। राजस्थान में सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इनमें झुंझुनू ,खींवसर ,चौरासी, दौसा ,देवली उनियारा,सलूंबर रामगढ़ विधानसभा सीटें शामिल है। 

इनमें से विधानसभा चुनाव में सलूंबर विधानसभा सीट को छोड़कर बाकी 6 सीटों पर कांग्रेस काबिज हुई थी। सलूंबर में भाजपा के विधायक अमृतलाल मीणा और रामगढ़ में कांग्रेस के विधायक जुबेर खान के निधन के बाद सीट खाली हुई है। वहीं शेष 5 सीटेे लोकसभा चुनाव के दौरान स्थानीय कांग्रेस विधायकों के क्षेत्रीय लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के बाद उनकी जीत से खाली हुई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

यूनान द्वीप के पास डूबी प्रवासियों को ले जा रही नाव, 4 लोगों की मौत यूनान द्वीप के पास डूबी प्रवासियों को ले जा रही नाव, 4 लोगों की मौत
हेलेनिक कोस्ट गार्ड ने बताया है कि 26 लोगों को पहले ही बचा लिया गया है। घटना के समय नाव...
सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित  
MNIT ने सोशल इंजीनियरिंग के लिए 'जिम्मेदारी की जड़ें' पहल की शुरु
World Spine Day: राजस्थान में रोड एक्सीडेंट से 43% लोगों को होती है स्पाइन इंजरी, पैरालिसिस होने की रहती है संभावना
प्रियंका चोपड़ा ने स्विट्जरलैंड में पूरा किया अपना बॉलीवुड सपना, साझा किया वीडियो
पवित्र कार्तिक माह 18 से पूरे महीने होगा दीपदान
भारतीयों के बिना नहीं चल पाएगा ट्रूडो का काम, शिक्षा से बिजनेस तक, कनाडा के लिए रीढ़ की हड्डी हैं इंडियन