पर्यटक अब ड्रोन से आमेर महल के साथ बनवा सकते हैं वीडियो

मानसिंह महल के उत्तर पूर्वी छतरी पर प्वाइंट्स बनाए हैं

पर्यटक अब ड्रोन से आमेर महल के साथ बनवा सकते हैं वीडियो

यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज मॉन्यूमेंट्स की लिस्ट में शामिल आमेर महल आकर घरेलू और विदेशी पर्यटक ड्रोन के जरिए करीब डेढ़ मिनट का वीडियो बनवा सकते हैं।

जयपुर। पर्यटन सीजन शुरू होते ही शहर के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़-भाड़ देखने को मिल रही है। वहीं पर्यटकों के लिए विभिन्न गतिविधियां भी शुरू की जा रही हैं। इसी के तहत यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज मॉन्यूमेंट्स की लिस्ट में शामिल आमेर महल आकर घरेलू और विदेशी पर्यटक ड्रोन के जरिए करीब डेढ़ मिनट का वीडियो बनवा सकते हैं। इसके लिए पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की ओर से निजी फर्म के साथ अनुबंध किया गया है। इसकी शर्तों के अनुसार संबंधित थाना एवं एयर फोर्स से अनुमति मिलने के इसे शुरू किया है। महल परिसर के सिंहपोल के सामने छतरी, शीशमहल जस मंदिर, मानसिंह महल के उत्तर पूर्वी छतरी पर प्वाइंट्स बनाए हैं। 

आमेर महल में पर्यटकों के अवलोकनार्थ नई गतिविधि शुरू हुई है। पर्यटक यहां एक्टिविटी के तहत ड्रोन से अपना करीब डेढ़ मिनट का वीडियो बना सकते हैं। निजी फर्म के साथ अनुबंध के बाद ये गतिविधि यहां शुरू हुई है। 
-डॉ. राकेश छोलक, अधीक्षक, आमेर महल

Tags: tourists

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान उपचुनाव: शेखावाटी क्षेत्र की दुश्मन है कांग्रेस, यमुना जल समझौते को रद्द करने की थी प्लानिंग: भजनलाल राजस्थान उपचुनाव: शेखावाटी क्षेत्र की दुश्मन है कांग्रेस, यमुना जल समझौते को रद्द करने की थी प्लानिंग: भजनलाल
कांग्रेस के समय मेवात में साइबर क्राइम था चरम पर, हमने साइबर ठगों की तोड़ी कमर
AU Small Finance Bank: मुनाफा 42 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ 571 करोड़ रुपए तक पहुंचा
कांग्रेस प्रत्याशी सिंबल लेने पहुंचे पीसीसी मुख्यालय, संगठन ने किया जीत का दावा
RBI@90 Quiz: राजस्थान का राज्य स्तरीय राउंड के विजेता घोषित
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने की जम्मू-कश्मीर विधान सभा चुनावों की समीक्षा बैठक
कांग्रेस प्रत्याशियों ने गोविंद डोटासरा से की मुलाकात, टिकट के लिए व्यक्त किया आभार 
उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारेगी कांग्रेस, इंडिया समूह की जीत के लिए करेगी काम : पांडे