सिंधी कैंप बस अड्डे पर हरियाणा रोडवेज की 26 बसों का किया चालान
परिवहन विभाग ने यह कदम उठाया है
इस कार्रवाई को हरियाणा में राजस्थान रोडवेज की बसों के खिलाफ उठाए गए कदम की प्रतिक्रिया माना जा रहा है।
जयपुर। हरियाणा रोडवेज की बसों पर कार्रवाई तेज हो गई है। रोडवेज और सिंधी कैंप बस अड्डे से जुड़ी जानकारी के अनुसार विभिन्न नियमों के उल्लंघन के चलते हरियाणा रोडवेज की कुल 26 बसों के चालान काटे गए हैं। इनमें से 9 बसों के चालान सिंधी कैंप पर किए गए, जबकि 17 बसों के चालान दिल्ली रोड पर हुए।
इस कार्रवाई को हरियाणा में राजस्थान रोडवेज की बसों के खिलाफ उठाए गए कदम की प्रतिक्रिया माना जा रहा है। हरियाणा में पहले राजस्थान रोडवेज की लगभग 90 बसों के चालान किए गए थे। इसके बाद राजस्थान परिवहन विभाग ने यह कदम उठाया है, जो दोनों राज्यों के बीच रोडवेज सेवा में तनाव का संकेत देता है।
Tags: Roadways
Related Posts
Post Comment
Latest News
07 May 2026 12:42:32
खाड़ी देशों की हवाई कनेक्टिविटी और मजबूत हो गई है। एतिहाद एयरवेज की अबू धाबी के लिए दूसरी फ्लाइट फिर...

Comment List