राइजिंग राजस्थान समिट : निवेश के लिए बंगाल जाएंगे मदन दिलावर

अवसरों की जानकारी दी

राइजिंग राजस्थान समिट : निवेश के लिए बंगाल जाएंगे मदन दिलावर
मुंबई के व्यापारियों ने प्रदेश में रुचि दर्शाते हुए जयपुर में आयोजित राइजिंग राजस्थान प्री एजुकेशन सम्मिट 2024 में 111 करोड़ रुपए के सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए है।

जयपुर। राइजिंग राजस्थान सम्मिट की सफलता के लिए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के नेतृत्व में शिक्षा विभाग प्रभावी कार्य योजना बनाकर कार्य कर रहा है। दिलावर राइजिंग राजस्थान के अंतर्गत शिक्षा विभाग में व्यावसायिक कंपनियों की ओर से सीएसआर के तहत निवेश को लेकर लगातार संपर्क और प्रत्यक्ष बैठकें कर भामाशाहों को प्रेरित कर रहे हैं। दिलावर के नेतृत्व में गत माह शिक्षा विभाग के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई शहर का दौरा किया और अप्रवासी राजस्थानियों और उद्योगपतियों के समूहों के साथ अलग अलग बैठकें कर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में निवेश की संभावनाओं और अवसरों की जानकारी दी। 

मुंबई के व्यापारियों ने प्रदेश में रुचि दर्शाते हुए जयपुर में आयोजित राइजिंग राजस्थान प्री एजुकेशन सम्मिट 2024 में 111 करोड़ रुपए के सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए है। आगामी 19 से 21 तक शिक्षा विभाग का प्रतिनिधिमंडल दिलावर के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता के दौरे पर जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में शासन सचिव शिक्षा कृष्ण कुणाल, राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा अविचल चतुर्वेदी, निदेशक माध्यमिक शिक्षा आशीष मोदी, विशिष्ठ सहायक जयनारायण मीणा, निजी सचिव अशोक शर्मा, विशेषाधिकारी सतीश कुमार गुप्ता,जगदीश विजयवर्गीय शामिल होंगे। 

Tags: dilawar

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

40 विला प्रकरण में सरकार का दूसरा बड़ा एक्शन, वरिष्ठ IPS प्रशाखा माथुर भी APO  40 विला प्रकरण में सरकार का दूसरा बड़ा एक्शन, वरिष्ठ IPS प्रशाखा माथुर भी APO 
राजस्थान में 40 विला खरीद प्रकरण को लेकर राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक और बड़ी कार्रवाई की है।...
Voice Of Youth : मासूमों की जान से खिलवाड़, सड़कों पर बेलगाम दौड़ रहीं बाल वाहिनियां!
ऑटोमोबाइल, पेट्रोलियम और इंश्योरेंस कम्पनियों के चक्रव्यूह में फंसा उपभोक्ता, वर्कशॉप पहुंच रही डेमेज लग्जरी कारें
बेंगलुरु के 5 सितारा होटल के स्वीमिंग पूल में दौड़ा करंट : जर्मनी-स्लोवाकिया के 2 नागरिकों की मौत, बचाने पहुंचे होटल कर्मचारी भी झुलसे
मुख्यमंत्री निवास पर केन्द्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी का स्वागत, डबल इंजन सरकार की योजनाओं पर हुई चर्चा 
मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को 151वीं जयंती पर किया नमन, सरदार पटेल के अद्वितीय योगदान से हुआ अखंड भारत का निर्माण 
इंटरनेशनल मार्केट में नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव