रामलाल शर्मा का डोटासरा पर निशाना, कहा- संघ पर कुछ बोलने से पहले उसके बारे में जानकारी लेनी चाहिए

रामलाल शर्मा का डोटासरा पर निशाना, कहा- संघ पर कुछ बोलने से पहले उसके बारे में जानकारी लेनी चाहिए

बीजेपी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता और विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा कांग्रेस की संस्कृति के अंदर पले बड़े हुए है और कांग्रेस संस्कृति किस प्रकार की है, यह पूरी दुनिया जानती है और पूरा देश जानता है।

जयपुर। बीजेपी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता और विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा कांग्रेस की संस्कृति के अंदर पले बड़े हुए है और कांग्रेस संस्कृति किस प्रकार की है, यह पूरी दुनिया जानती है और पूरा देश जानता है। शर्मा ने कहा डोटासरा पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी संगठन के ऊपर या संगठन के किसी कार्यकर्ता के ऊपर बोलने से पहले उस संगठन के बारे में जानकारी कर लेनी चाहिए। इस समय समाज सेवा के क्षेत्र के अन्दर सिर्फ एक मात्र संघ ही एक ऐसा संगठन है, जो 36 कौमों को साथ लेकर देश के लिए उन्नति और उत्थान के लिए काम कर रहा है। कांग्रेस संगठन की तरह नहीं है जो सिर्फ परिवारवाद को ही महत्व दें।

रामलाल शर्मा ने कहा कि आप कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष हो तो पार्टी के भीतर क्या चल रहा उसको संभालने का काम करो, दूसरों पर इस तरीके से लांछन करने की आवश्यकता नहीं है। शर्मा ने कहा कि आप किस आधार पर कह रहे हैं। आपके प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत अधिक समय तक देखने वाले नहीं है। इससे पहले भी किसान परिवार से पार्टी के अध्यक्ष रहे हैं। अति उत्साहित होकर इस तरीके के बयान देने की आवश्यकता नहीं है। 

Post Comment

Comment List

Latest News