शीतकालीन छुट्टियों के दौरान निर्धारित की परीक्षाएं, शिक्षकों ने जताया आक्रोश

परीक्षा कार्यक्रम या शीतकालीन अवकाश दोनों में से एक में होगा बदलाव 

शीतकालीन छुट्टियों के दौरान निर्धारित की परीक्षाएं, शिक्षकों ने जताया आक्रोश
अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के लिए 12 से 24 दिसंबर तक की तिथि निर्धारित कर रखी थी। जबकि 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश तय है।

जयपुर। प्रदेश के स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियों के दौरान छात्रों की परीक्षाएं निर्धारित की है। इस पर प्रदेशभर के शिक्षकों ने आक्रोश जताया है। अब परीक्षा कार्यक्रम या शीतकालीन अवकाश दोनों में से एक में बदलाव होना तय है। फिलहाल शिक्षा विभाग परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव करने पर विचार कर रहा है। शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा 9 से 12वीं तक समान परीक्षा योजना के तहत जारी अर्द्धवार्षिक परीक्षा कार्यक्रम में शीतकालीन अवकाश के दौरान परीक्षाएं निर्धारित करने से प्रदेश के शिक्षक वर्ग में आक्रोश है। शिक्षा निदेशालय की ओर से स्कूलों के संचालन के लिए जारी शिविरा पंचांग में पहले से ही अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के लिए 12 से 24 दिसंबर तक की तिथि निर्धारित कर रखी थी। जबकि 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश तय है। बावजूद इसके शिक्षा निदेशालय ने शिविरा पंचांग की अनदेखी कर शीतकालीन छुट्टियों में 26 व 27 दिसंबर को परीक्षाएं रख दी हैं, जो गलत है। शिक्षकों ने शीतकालीन अवकाश को यथावत रखने का आग्रह किया है।

जिलों के अधिकार छीनकर अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का आयोजन निदेशालय से कराना भी गलत

राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह चौहान और प्रदेश महामंत्री राजेश शर्मा ने कहा कि जिलों के अधिकार छीनकर अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का आयोजन शिक्षा निदेशालय से कराना भी गलत है। पिछले अनेक सालों से कक्षा 9 से 12वीं तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का आयोजन एवं परीक्षा कार्यक्रम का निर्धारण जिला स्तर पर समान परीक्षा योजना के तहत होता आया है। लेकिन इस बार जिलों के अधिकार छीनकर राज्य स्तर से अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का संचालन कराया जाना भी अव्यावहारिक निर्णय है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक कांग्रेस में दरार की अटकलों पर विराम, शिवकुमार ने किया एकजुटता का दावा कर्नाटक कांग्रेस में दरार की अटकलों पर विराम, शिवकुमार ने किया एकजुटता का दावा
कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में मतभेदों की अटकलों पर मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने विराम लगा दिया। वरिष्ठ मंत्री आर. रामलिंगा...
धर्मांतरण मामले की हो गहन जांच : प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराना समाज के लिए अधिक खतरनाक, जूली ने कहा- कानून के अनुसार हो कार्रवाई
डिजिटल व्यापार से जुड़ने का आह्वान : जयपुर के बाजारों में बांटे गए ONDC DigiDukaan Launch के निमंत्रण, ऑनलाइन बाजार से जोड़ने में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका
कागजों तक सीमित भाजपा सरकार की योजनाएं : धरातल पर नहीं हो रही प्रभावी ढंग से लागू, सैलजा ने कहा- गरीब और जरूरतमंद लोग हो रहे परेशान
विभिन्न विभागों की लंबित एवं प्रक्रियाधीन भर्तियों की प्रगति की समीक्षा : कांस्टेबल सहित प्रमुख भर्तियों पर चर्चा, मुख्य सचिव ने दिए कार्रवाईयों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
राबड़ी देवी ने लौटाई अपनी सरकारी सुरक्षा : विरोध में दिया प्रतिरोध, ढाल बनने के लिए आवास पर लगा कार्यकर्ताओं का तांता
राजस्थान के 4 शहरों के स्वच्छता सर्वेक्षण संबंधी कार्यों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, उपलब्धियों को प्रभावी इन्फोग्राफिक्स के माध्यम से प्रस्तुत करने पर दिया जोर