पिकनिक मनाने जा रही स्कूल बस पलटी, हादसे में तीन छात्राओं की मौत,15 घायल

राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराया गया भर्ती

पिकनिक मनाने जा रही स्कूल बस पलटी, हादसे में तीन छात्राओं की मौत,15 घायल
राजस्थान में राजसमंद जिले के चारभुजा थाना अंतर्गत देसूरी नाल में रविवार को एक स्कूली बस पलटने से तीन छात्राओं की मौत गई जबकि 15 अन्य घायल हो गए

जयपुर। राजस्थान में राजसमंद जिले के चारभुजा थाना अंतर्गत देसूरी नाल में रविवार को एक स्कूली बस पलटने से तीन छात्राओं की मौत गई जबकि 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि आमेट के राछेटी पंचायत के माणकदेह राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थी रविवार को परसराम महादेव पिकनिक मनाने के लिए जा रहे थे। यह बस चारभुजा स्थित देसूरी नाल में एक मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे तीन बालिकाओं की मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह, थानाधिकारी गोवर्धन सिंह एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घायल बच्चों को आमेट और चारभुजा के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

फिल्मी अंदाज में लग्जरी कारें चुराने वाला हिस्ट्रीशीटर दबोचा, 60 से ज्यादा मुकदमों का आरोपी निकला मास्टरमाइंड फिल्मी अंदाज में लग्जरी कारें चुराने वाला हिस्ट्रीशीटर दबोचा, 60 से ज्यादा मुकदमों का आरोपी निकला मास्टरमाइंड
जयपुर पश्चिम पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 60 से अधिक मामलों में वांछित हिस्ट्रीशीटर कुंजीलाल गुर्जर...
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 23 नई सेवाएं समयबद्ध कानून में शामिल, लाइसेंस-एनओसी तय समय सीमा में मिलेंगे
अमेरिका-ईरान वार्ता में बड़ी प्रगति: 60 दिन में अंतिम समझौते का रोडमैप, होर्मुज पर तनाव कम करने की पहल
नीट पुनर्परीक्षा पर सियासी संग्राम तेज: कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, परीक्षा गड़बड़ियों पर जवाबदेही की मांग
भतीजे ने ही की चाची की हत्या : चांदी के कड़े लूटने के लिए काट दिए पैर, शव कुएं में फेंका
67 की उम्र में फिर बजे शहनाई के सुर: घासी राम ने 28 साल की सुनीता से रचाई शादी, पहली पत्नी बनीं सबसे बड़ी समर्थक
भरत तिवारी प्रकरण को लेकर काशी में सड़कों पर उतरा केसरिया भारत, दोषियों पर कार्रवाई की उठी मांग