जम्मू-कश्मीर में कई ठिकानों पर NIA की रेड, IED बरामदगी और आतंकियों की गिरफ्तारी मामले में एक्शन

जम्मू-कश्मीर में कई ठिकानों पर NIA की रेड, IED बरामदगी और आतंकियों की गिरफ्तारी मामले में एक्शन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सुंजवान से बरामद शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण तथा लश्कर ए-मुस्ताफा समूह के 2 आतंकवादियों की गिरफ्तारी के मामले में शनिवार को जम्मू और कश्मीर में कई स्थानों पर छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक जम्मू क्षेत्र में सुंजवान (जम्मू शहर) और बनिहाल (रामबन), जबकि कश्मीर क्षेत्र में शोपियां और अनंतनाग में छापेमारी की जा रही है।

जम्मू। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सुंजवान से बरामद हुए शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण तथा लश्कर ए-मुस्ताफा समूह के दो आतंकवादियों की गिरफ्तारी के संबंध में शनिवार को जम्मू और कश्मीर में छापेमारी की। खुफिया विभाग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि एनआईए की टीमों ने शनिवार तड़के आरसी-01/21/एनआईए/जेएमयू (कुंजवानी मामला) और 04/21/एनआईए/जेएमयू (भटिंडी आईईडी रिकवरी मामला) मामलों में औचक छापेमारी की। सूत्रों कहा कि 2 अलग-अलग मामलों को लेकर जम्मू-कश्मीर में छापेमारी हो रही है। एक मामला 27 जून को जम्मू से आईईडी की बरामदगी का है तथा दूसरा लश्कर ए-मुस्ताफा के आतंकवादियों की गिरफ्तारी का है।

सूत्रों के मुताबिक जम्मू क्षेत्र में सुंजवान (जम्मू शहर) और बनिहाल (रामबन) में छापेमारी की जा रही है, जबकि कश्मीर क्षेत्र में शोपियां और अनंतनाग में छापेमारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने 27 जून को सुंजवान में नारवाल के पास से हथियार, गोलाबारूद तथा 5 किलोग्राम आईईडी के साथ एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया था। इस गिरफ्तारी से शहर में बड़े आतंकवादी वारदात को अंजाम देने की कोशिश विफल हो गई। इसके बाद एनआईए की टीम ने 22 जुलाई को लश्कर ए-मुस्ताफा समूह के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था।

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग