जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों में मुठभेड़, लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों में मुठभेड़, लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में मंगलवार तड़के सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में पाकिस्तान का रहने वाला लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक शीर्ष आतंकवादी मारा गया। मारे गए आतंकवादी की पहचान पाकिस्तान के पंजाब प्रांत उगाडा जिले के निवासी बाबर अली के रूप में हुई है।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में मंगलवार तड़के सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में पाकिस्तान का रहने वाला लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक शीर्ष आतंकवादी मारा गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बांदीपोरा के चंदाजी में आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए, राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के जवानों ने आज तड़के संयुक्त रूप से घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि बाहर जाने वाले सभी रास्तों को सील करने के बाद सुरक्षा बल जब एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे, तो इलाके में छिपे आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से उन पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी मारा गया।

सूत्रों ने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान पाकिस्तान के पंजाब प्रांत उगाडा जिले के निवासी बाबर अली के रूप में हुई है। सूत्रों ने बताया कि पिछले महीने सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे गए थे। उस दौरान अली शोकबाबा जंगल से भाग गया था। उन्होंने बताया कि अली पर लगातार नजर रखी जा रही थी और आज उसे घेर लिया गया। उन्होंने कहा कि अभियान अभी जारी है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज
खान और उनके ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर विश्वविद्यालय पर ED ने फिर कार्रवाई की। बुधवार को रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में...
गहलोत की दो टूक : सिफारिश नहीं, जमीनी पकड़ वाले कार्यकर्ताओं को दें टिकट
मिस ओशन वर्ल्ड : गाउन राउंड में 20 देशों की सुंदरियों ने लिया हिस्सा, रैंप पर खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टाइल का प्रदर्शन
RGHS में शामिल होगी CAR-T Cell Therapy, कर्मचारियों और परिजनों को मिलेगी आधुनिक कैंसर उपचार की सुविधा
बसपा का सर्वसमाज में जनाधार बढ़ने से विरोधी बेचैन, मायावती ने कहा- उम्मीदवारों के चयन को लेकर भाजपा समेत विपक्षी दलों में बदलाव होना स्वाभाविक
राजस्व संग्रह की उम्मीदों को झटका, परिवहन विभाग हासिल नहीं कर सका राजस्व वसूली का लक्ष्य
बंगाल में होटल में लगी आग का तांडव : धुएं के बीच फंसे मेहमान, 9 लोगों की मौत