जारी है तेल में आग : पेट्रोल-डिजल में 35-35 पैसे प्रति लीटर बढ़े दाम

जारी है तेल में आग : पेट्रोल-डिजल में 35-35 पैसे प्रति लीटर बढ़े दाम
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नरमी के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल डीजल में उबाल जारी

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गुरूवार को कच्चे तेल के उच्चतम स्तर से फिसलने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन उबाल जारी रहा। इन दोंनों की कीमतों में 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढोतरी की गयी जिसके बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 108.29 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.02 रुपये प्रति लीटर के सर्वकालिक रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया।


मुंबई में पेट्रोल 114.14 रुपये और डीजल 105.12 रुपये प्रति लीटर पर, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल सबसे महंगा 116.98 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 106.38 रुपये प्रति लीटर पर, पटना में पेट्रोल 112.04 रुपये और डीजल 103.64 रुपये प्रति लीटर, बेंगलुरू में पेट्रोल 112.06 रुपये और डीजल 102.98 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

कोलकाता में भी पेट्रोल के 108.78 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल भी 100.14 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच चुका है।राँची में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मात्र 18 पैसे का अंतर रह गया है। पेट्रोल 102.54 रुपये और डीजल 102.36 रूपये प्रति लीटर पर है। दिल्ली एनसीआर के नोएडा में पेट्रोल 105.44 रुपये और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर पर है।


अभी देश के सभी प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर को पार कर चुकी है। अधिकांश शहरों में डीजल भी शतक लगा रहा है। इस महीने में अब तक 28 दिनों में से 21 दिन इन दोनों की कीमतों में बढोतरी हुयी है। इस महीने में अब तक पेट्रोल 6.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 7.25 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

Read More चार भारतीयों की मौत के बाद भारत का कूटनीतिक वार, रूस के प्रभारी राजदूत को विदेश मंत्रालय ने किया तलब


बाजार अध्ययन एवं साख निर्धारण करने वाली कंपनी गोल्डमैन सैक्स ने अगले साल तक ब्रेंट क्रूड के 110 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचने की रिपोर्ट के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को अमेरिका में कच्चे तेल में भारी गिरावट रही। इसके साथ ही गुरूवार को सिंगापुर में कच्चे तेल में कारोबार नरमी के साथ शुरू हुआ। ब्रेंट क्रूड 2.09 डॉलर उतरकर 82.49 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 1.79 डॉलर फिसलकर 80.87 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

Read More छात्र विरोध मामला: सीजेआई सूर्यकांत ने किया याचिका वाली खबरों का खंडन, मीडिया कवरेज की आलोचना 


तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 108.29 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.02 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।

Read More धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का आंदोलन, दीपके बोले- अभी दो प्रमुख मांगे पूरा होना बाकी


पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:
शहर का नाम——पेट्रोल (रुपये/लीटर)——(डीजल रुपये/लीटर)
दिल्ली————— 108.29—————— 97.02
मुंबई-—————114.14—————— 105.12
चेन्नई—————105.13 -—————101.25
कोलकाता————108.78—————-—100.14

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई