भारत और चीन के सैनिकों के बीच फिर झड़प

भारत और चीन के सैनिकों के बीच फिर झड़प

भारत और चीन के सैनिकों के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा के निकट अरुणाचल प्रदेश में तवांग सेक्टर के यांगत्से में पिछले सप्ताह मामूली झड़प

नई दिल्ली। चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आता ये हम यूं ही नहीं कहते। दरअसल भारत और चीन के सैनिकों के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा के निकट अरुणाचल प्रदेश में तवांग सेक्टर के यांगत्से में पिछले सप्ताह मामूली झड़प हुई थी। जिससे चीन के मनसूबों पर सवाल उठना लाजमी है। विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र में दोनों सेनाओं के सैनिकों का नियमित गश्त के दौरान आमना सामना हुआ और कहासुनी भी हुई। सूत्रों का कहना है कि सीमा रेखा का निर्धारण नहीं होने के कारण वास्तविक नियंत्रण रेखा की दोनों देशों की अपनी-अपनी अलग अवधारणा के कारण इस तरह के टकराव होते रहते हैं और इनका स्थानीय स्तर पर समाधान कर लिया जाता है। इस मामले में भी टकराव का स्थानीय स्तर पर बातचीत के बाद समाधान कर लिया गया और इस दौरान किसी भी तरह की क्षति नहीं हुई है।


पिछले वर्ष गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प के बाद से अरुणाचल प्रदेश से लगती सीमा में पहली बार दोनों देशों के सैनिकों का आमना सामना हुआ है। सूत्रों ने कहा कि सीमा क्षेत्र से संबंधित मौजूदा समझौतों और प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दोनों देशों के बीच शांति और मैत्री कायम की जाती रही है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर दोनों सेनाएं अपनी-अपनी अवधारणा के अनुसार अपने क्षेत्रों में नियमित गस्त करती हैं और जब कभी दोनों देशों के सैनिक व्यक्तिगत रूप से आमने-सामने होते हैं तो स्थिति का समाधान स्थापित प्रोटोकॉल और दोनों पक्षों द्वारा स्थापित प्रणाली के तहत किया जाता है। समस्या के समाधान के बाद दोनों देशों के सैनिक अपने-अपने क्षेत्रों में वापस लौट जाते हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ रिपोर्टों में कहा गया था कि भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश में पिछले सप्ताह कुछ चीनी सैनिकों को हिरासत में लिया था। संभवतः इसी घटनाक्रम के बाद स्थिति को स्पष्ट किया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

 विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों को बड़ी राहत, उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के आवेदन की बढ़ी अंतिम तिथि विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों को बड़ी राहत, उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के आवेदन की बढ़ी अंतिम तिथि
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए संचालित उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों और...
लिवाली बढ़ने से कीमती धातुओं की कीमतों में उछाल : चांदी ने लगाई 6 हजार रुपए की छलांग, जानें सोने के कितने बढ़े भाव
सुप्रीम कोर्ट का फैसला तृणमूल कांग्रेस के इरादों पर सवालिया निशान : अदालत का चुनावी प्रक्रिया में दखल से इनकार, भाजपा ने कहा- फैसला संवैधानिक रूप से सही
ईरान के साथ समझौता न हो तो बेहतर : बातचीत विफल रही तो अमेरिका उठाएगा कठोर सैन्य कदम, ट्रंप बोले- ईरान को उड़ा देंगे
मुनव्वर फारूकी के घर गूंजी किलकारी : पत्नी महजबीन ने बेटी को दिया जन्म, सेलेब्स दे रहे शुभकामनाएं
संस्थानिक भूमि आवंटन नीति पर मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक स्थगित, नई तिथि तय
हरियाणा में धोखाधड़ी के आरोपी को किया प्रत्यर्पित : यूएई से भारत लेकर आई सीबीआई, पुलिस ने हिरासत में लिया