योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का इस्तीफा, मौर्य समाजवादी पार्टी में हुए शामिल

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का इस्तीफा, मौर्य समाजवादी पार्टी में हुए शामिल

स्वामी प्रसाद मौर्य ने योगी मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के ठीक पहले योगी सरकार में कबीना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया जिसके बाद उनके समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए हैं।

राज्यपाल को भेजे इस्तीफे में मौर्य ने लिखा है कि योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय मंत्री के रूप में विपरीत परिस्थितियों एवं विचारधारा में रह कर बहुत ही मनोयोग के साथ उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है किंतु दलितों, पिछड़ों, किसानों, बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के कारण उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल से मैं इस्तीफा देता हूं।

मौर्य के मंत्रिमंडल में इस्तीफे के बाद भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिये जाने के बाद  समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थामा है । समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ एक तस्वीर साझा कर ट्वीट किया है कि सामाजिक न्याय और समता-समानता की लड़ाई लडऩे वाले लोकप्रिय नेता स्वामी प्रसाद मौर्या एवं उनके साथ आने वाले अन्य सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। सामाजिक न्याय का इंक़लाब होगा 'बाइस में बदलाव होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन