विराट कोहली की बेटी का रेप करने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, पेशे से है इंजीनियर

विराट कोहली की बेटी का रेप करने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, पेशे से है इंजीनियर

23 साल के आरोपी को मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने बुधवार को पकड़ा।

मुम्बई। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की बेटी को दुष्कर्म की धमकी देने वाले युवक को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है। 23 साल के आरोपी को मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने बुधवार को पकड़ा। उसे मुंबई लाया जा रहा है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम रामनागेश अकुबाथिनी है। उसने आईआईटी हैदराबाद से बीटेक किया है और पेशे से इंजीनियर है।  टी-20 वर्ल्ड कप में 24 अक्टूबर को टीम इंडिया पहले मैच में पाकिस्तान से हार गई थी। इसके बाद एक सोशल मीडिया अकाउंट से विराट कोहली की बेटी वामिका के लिए अपशब्दों का प्रयोग करते हुए दुष्कर्म की धमकी दी गई थी। आरोपी ने ट्वीट करने के बाद अकाउंट डिलीट कर दिया था।

पहले मैच में पाकिस्तान और इसके बाद न्यूजीलैंड ने भी भारत को मैच में हरा दिया था। इसके बाद कोहली और बाकी प्लेयर्स आलोचकों के निशाने पर आ गए थे। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने विरोध की सीमा पार करते हुए खिलाड़ियों के परिवारों को भी टारगेट करना शुरू कर दिया था।
 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प