2023 तक अपने आसन पर आ जाएंगे भगवान राम : चंपत राय

2023 तक अपने आसन पर आ जाएंगे भगवान राम : चंपत राय
अगले 1000 साल तक कैसी भी बाढ़ और तूफान आए इसकी नींव पर उसका काई असर नहीं होगा।

अयोध्या। राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के न्यासी चंपत राय ने कहा है कि दिसंबर 2023 तक भगवान श्रीराम अपने स्थाई आसन पर विराजमान हो जाएंगे।  राय ने बुधवार को यहां राम मंदिर निर्माण स्थल पर कहा कि भगवान राम अभी अस्थाई निवास पर हैं और भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। वर्ष 2023 के अंत तक रामलला को स्थाई रूप से मंदिर में विराजमान कर दिया जाएगा।

मजबूत है मंदिर की बुनियाद

उन्होंने कहा कि मंदिर के निर्माण स्थल की भूमि पर मंदिर निर्माण की बुनियाद को बड़े-बड़े इंजीनियरों और विशेषज्ञों की देखरेख में तैयार किया गया है और जनवरी के आखिर से इस पर आगे का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उनका कहना था कि इसकी बुनियाद को इस तरह से मजबूती प्रदान की जा रही है कि अगले 1000 साल तक कैसी भी बाढ़ और तूफान आए इसकी नींव पर उसका काई असर नहीं होगा।

ग्रेनाइट पत्थर बेंगलुरु से मंगाए
राम मंदिर ट्रस्ट के न्यासी ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए ग्रेनाइट पत्थर बेंगलुरु से मंगाए गए हैं और सफेद पत्थर राजस्थान से आए हैं। ग्रेनाइट पत्थर करीब 17 से 18 हजार के आसपास हैं और उनके निर्माण स्थल पर लगने के बाद कह सकते हैं कि मंदिर का कार्य पूरा हो चुका है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस का केंद्र पर तीखा प्रहार, जयराम ने SIR पर अमित शाह से तीन सवालों का मांगा जवाब कांग्रेस का केंद्र पर तीखा प्रहार, जयराम ने SIR पर अमित शाह से तीन सवालों का मांगा जवाब
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने गृह मंत्री अमित शाह से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में चिन्हित, हटाए गए और...
नर्सिंग समस्याओं को लेकर मनोचिकित्सा केंद्र में अनिश्चितकालीन धरना शुरू, स्टाफ की कमी और वार्डों की समस्याओं से नाराज कर्मचारी
इंटरनेशनल मार्केट की नरमी का असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानें क्या है भाव  
केंद्रीय कारागृह में बंदियों के बीच मारपीट : मामला दर्ज, 8 अक्टूबर की घटना में पुलिस ने शुरू की जांच
चुनाव लड़ना चाहता था पिता, विरोध कर रहा था बेटा; तारानगर के चंगोई गांव में डबल मर्डर, आरोपी पिता डिटेन
पंचायत चुनाव : कांग्रेस ने टिकट वितरण में पुराने राजनीतिक परिवारों पर जताया भरोसा
voice of gen-z & alpha : इलाज पहले या पैसों का हिसाब? मानवता को प्राथमिकता देने की उठी आवाज