दो करोड़ नौकरी देने का वादा था, युवा बायोडाटा लेकर भटक रहे हैं: अखिलेश यादव

अखिलेश ने कहा- केवल नारों से देश का विकास नहीं हो सकता

दो करोड़ नौकरी देने का वादा था, युवा बायोडाटा लेकर भटक रहे हैं: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने नौकरियां छीन ली है। नौजवान बायोडाटा लेकर भटक रहा है। भाजपा ने नौजवानों को हर साल दो करोड़ नौकरी देने का झूठा वादा किया था।

लखनऊ (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी सरकार पर झूठे सपने दिखाने का प्रपंच करने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि केवल नारों से देश विकसित नहीं हो सकता।

अखिलेश ने गुरुवार को कहा कि बीजेपी की सरकार ने नौजवानों को धोखा दिया है। इसी तरह से किसानों से भी भाजपा ने झूठा वादा किया। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सिर्फ नारों से देश विकसित नहीं हो सकता है। भाजपा सरकार झूठ बोलती है, झूठे दावे करती है और सिर्फ झूठे सपने दिखाती है। जमीन पर उसका कोई काम नहीं दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने नौकरियां छीन ली है। नौजवान बायोडाटा लेकर भटक रहा है। भाजपा ने नौजवानों को हर साल दो करोड़ नौकरी देने का झूठा वादा किया था। बड़ी संख्या में पढ़े लिखे नौजवानों को इस सरकार में सम्मानजनक नौकरी नहीं मिल रही है। मजबूरी में युवा डिलीवरी ब्वाय और वेटर का काम करने पर मजबूर है।

एक लाख से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की
उन्होंने कहा कि भाजपा के 10 साल की सरकार में महंगाई और कर्ज से डूबे एक लाख से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या कर ली। महंगाई बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। किसानों की फसलों का लागत मूल्य भी नहीं निकल पा रहा है। भाजपा ने पुराने वादों को पूरा नहीं किया, अब विकसित भारत का सपना दिखा रही है। भाजपा सरकार ने यूपी में इन्वेस्टर समिट किया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रदेश में 40 लाख करोड़ का एमओयू  हुआ है। लेकिन आज तक कोई भी निवेश जमीन पर नहीं दिखाई दे रहा है। प्रदेश के किसी जिले में कहीं भी फैक्ट्री या कोई कंपनी लगती नहीं दिखाई दे रही है।

बीजेपी सरकार ने देश के हर वर्ग को किया तबाह
सपा अध्यक्ष ने कहा कि जो उद्योगपति एमओयू साइन करने के लिए यूपी आये थे, वही बिहार भी गए, वही तमिलनाडु और गुजरात भी गए। देश के अन्य राज्यों के इन्वेस्टर समिट में भी गए। हर राज्य में वही बातें दोहरा कर आए। भाजपा सरकार ने देश के हर वर्ग को तबाह कर दिया है। महंगाई, बेरोजगारी, अन्याय चरम पर है। देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं है। हमारे जवान लगातार शहीद हो रहे हैं।

Read More राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा

लोकतांत्रिक अधिकारों का खात्मा कर रही बीजेपी
यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र, संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों को खत्म कर रही है। जनता के मुद्दों और उनके सवालों को उठाने पर विपक्ष के सांसदों को लोकसभा से निलंबित कर दिया जाता है। देश में लोकतंत्र, संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए भाजपा सरकार को हटाना जरूरी है। इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार को देश की सत्ता से हटाएगा। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में पीडीए- पिछड़ा दलित, अल्पसंख्यक, पीड़ित अगड़ों और आधी आबादी महिलाओं को एकजुट कर इंडिया गठबंधन को मजबूत कर रही है।

Read More दिल्ली पर फिर छाया मौत का साया : कई स्कूलों को आज फिर मिली बम की धमकी, जांच में जुटी एजेंसियां

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प