बरेका के कारीगरों ने कर दिया कमाल : बरेका ने करोड़ों की विदेशी मशीन को मरम्मत कर पुनर्जीवित किया, लाखों रुपए की बचत

सीएनसी हेवी ड्यूटी पोर्टल मिलिंग मशीन को किया इन-हाउस रिपेयर

बरेका के कारीगरों ने कर दिया कमाल : बरेका ने करोड़ों की विदेशी मशीन को मरम्मत कर पुनर्जीवित किया, लाखों रुपए की बचत

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में स्वदेशी कौशल और आत्मनिर्भर भारत की भावना ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में स्वदेशी कौशल और आत्मनिर्भर भारत की भावना ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। वर्ष-2015 में चेक रिपब्लिक से खरीदी गई 27.26 करोड़ रुपए मूल्य की सीएनसी हैवी ड्यूटी पोर्टल मिलिंग मशीन, जो क्रैंक केस की मशीनिंग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, उसमें तकनीकी खराबी आने से उत्पादन बाधित हो गया था। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कार्य संपन्न किया गया।

मशीन के बी-एक्सिस हेड में ग्राउंड फॉल्ट की समस्या उत्पन्न हुई थी, जिसके समाधान के लिए कई बार निर्माता कंपनी से संपर्क किया गया, लेकिन अपेक्षित सहायता प्राप्त नहीं हो सकी। ऐसे में महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में बरेका की तकनीकी टीम ने इस चुनौती को ‘हम करेंगे’ की भावना के साथ स्वीकार किया और मशीन को इन-हाउस रिपेयर करने का निर्णय लिया।

बिना विदेशी सहायता, बरेका के अभियंताओं ने किया असंभव कार्य संभव
मशीन के हेड को खोलने से पूर्व उसकी संपूर्ण संरचना और ड्राइंग का गहन अध्ययन किया गया। आवश्यक सभी घटकों की पुन: ड्राइंग तैयार कर उन्हें सावधानीपूर्वक खोला गया। स्लिप रिंग असेंबली में मौजूद स्पेयर रिंग पर बिजली आपूर्ति को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। यह कार्य अत्यंत जटिल और उच्च तकनीकी क्षमता वाला था। सभी पावर एवं कंट्रोल वायर कनेक्शन को खोलकर, ब्रास रिंग में लगी स्लिप रिंग सप्लाई को नीचे से ऊपर शिफ्ट किया गया। इस अद्भुत तकनीकी कौशल से समस्या का स्थाई समाधान प्राप्त हुआ और मशीन पुन: सुचारू रूप से कार्य करने लगी।

25 लाख रुपए की बचत
इस उपलब्धि से बरेका को लगभग 25 लाख की प्रत्यक्ष वित्तीय बचत हुई, साथ ही क्रैंक केस के उत्पादन में आई रुकावट समाप्त हो गई। यह सफलता न केवल बरेका की तकनीकी दक्षता का प्रमाण है, बल्कि मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की भावना का जीवंत उदाहरण भी है।

Read More मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी को लिखा पत्र : महिला आरक्षण और परिसीमन पर उठाए सवाल, कहा- लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सर्वदलीय बैठक में सभी पक्षों और राज्यों से हो व्यापक चर्चा

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल
Rajasthan Sampark पोर्टल पर 15 अप्रैल 2026 तक शिकायतों के निस्तारण में उल्लेखनीय तेजी देखने को मिली। उपलब्ध आंकड़ों के...
दिग्गज कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली, प्रमुख सूचकांक टूटे, इन शेयरों में दिखा ज़ोरदार एक्शन
पीसीसी मुख्यालय पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन, व्यास को अर्पित की पुष्पांजलि
19 अप्रैल को चलेगी स्पेशल ट्रेन, रामदेवरा आवागमन में यात्रियों को विशेष सुविधा
महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय सर्वसम्मति से हो, इसका श्रेय विपक्ष को देने को भी मैं तैयार हूं : मोदी
यूक्रेन की सेना में विदेशी भर्ती का खुलासा: पोलैंड सीमा पर कोलंबियाई नागरिकों की एंट्री, भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जयपुर में सजेगा ‘राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2026 : जवाहर कला केन्द्र में 17 से 26 अप्रैल तक आयोजन, तैयारियों की समीक्षा कर दिए दिशा-निर्देश