अरविंद केजरीवाल ने स्टेडियम को 10 बजे तक खोलने का लिया निर्णय

खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम को जल्दी बंद कर दिया जा रहा है

अरविंद केजरीवाल ने स्टेडियम को 10 बजे तक खोलने का लिया निर्णय
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले स्टेडियम को खिलाड़ियों के लिए रात 10 बजे तक खोलने का निर्णय लिया।

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले स्टेडियम को खिलाड़ियों के लिए रात 10 बजे तक खोलने का निर्णय लिया। रिपोर्टो के माध्यम से उनके संज्ञान में लाया गया है कि खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम को जल्दी बंद कर दिया जा रहा है, जिससे खिलाड़ियों को देर रात तक खेलने में असुविधा हो रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले स्टेडियम को खिलाड़ियों के लिए रात दस बजे तक खोलने का निर्णय लिया।

सिसोदिया ने ट्वीट में एक खबर को भी साझा किया है, जिसमें कहा गया कि आईएएस अधिकारी को अपने कुत्ते के साथ टहलने के लिए त्यागराज स्टेडियम खिलाड़यिों के लिए शाम सात बजे बंद कर दिया जाता है। सरकार ने तत्काल इस खबर का संज्ञान लिया और स्टेडियम के समय को खिलाड़ियों के लिए बढ़ा दिया। यहां के त्यागराज स्टेडियम में ट्रेनिंग करने वाले ऐथलीट और कोच पिछले कुछ महीनों से परेशान थे। उनका आरोप था कि शाम 7 बजे से पहले उनको ट्रेनिंग खत्म कर के स्टेडियम खाली करने को कह दिया जाता है, जिससे उनकी प्रैक्टिस पर असर पड़ रहा था।

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता