असम और अरूणाचल ने सीमा विवाद समाधान समझौते पर हस्ताक्षर किये

असम और अरूणाचल के बीच 804 किलोमीटर लंबी सीमा है

असम और अरूणाचल ने सीमा विवाद समाधान समझौते पर हस्ताक्षर किये

असम और अरूणाचल प्रदेश सरकारों ने दशकों पुराने सीमा विवाद के समाधान से संबंधित समझौते पर गुरूवार को यहां केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हस्ताक्षर किये।

नई दिल्ली। असम और अरूणाचल प्रदेश सरकारों ने दशकों पुराने सीमा विवाद के समाधान से संबंधित समझौते पर गुरूवार को यहां केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हस्ताक्षर किये। समझौते पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्वशर्मा  और अरूणाचल प्रदेश के उनके समकक्ष पेमा खांडू ने हस्ताक्षर किये। इस मौके पर शाह के साथ साथ केन्द्रीय  विधि एवं न्याय मंत्री किरण रिजिजू तथा गृह मंत्रालय के अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। 

शाह ने इस मौके पर दोनों राज्यों के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक समझौते से दोनों राज्यों में समृद्धि और विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक दिन है और वह असम तथा अरूणाचल प्रदेश के लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि मिजोरम और नगालैंड के साथ भी सीमा विवादों का समाधान किया जायेगा। असम और अरूणाचल के बीच 804 किलोमीटर लंबी सीमा है।

इस समझौते से पहले असम और अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के बीच हाल ही में गुवाहाटी में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई थी। पिछले वर्ष असम ने मेघालय के साथ भी सीमा विवाद के समाधान से संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर किये थे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत  होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत 
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि रंगों...
राहुल गांधी का भाजपा पर हमला : पूरे देश में हो रहे है पेपर लीक, छात्रों के भविष्य के लिए बनाया पद्मव्यूह संकट, राहुल गांधी ने कहा- यह गंभीर समस्या एक सिस्टेमेटिक फेलियर 
ट्रक से 2 लाख रूपए की अवैध शराब बरामद : 105 कार्टून बीयर बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
मुख्यमंत्री की घोषणा से अवधिपार ऋणियों को मुख्यधारा में लाया जा सकेगा, 36 हजार से अधिक ऋणी सदस्यों को मिलेगी राहत : गौतम दक
एयरटेल-जिओ के साथ स्टारलिंक की साझेदारी से जुड़ा है राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल : इससे जुड़ी चिंता का समाधान आवश्यक, जयराम रमेश ने कहा- किसके पास होगा कनेक्टिविटी को चालू या बंद करने का अधिकार
पेयजल-सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराना हमारा संकल्प, प्रदेश में जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है सरकार : रावत
संस्कृत को बढ़ावा के लिए वेद विद्यालय तथा वैदिक पर्यटन केंद्र खोल रही सरकार, शिक्षण प्रशिक्षण के लिए हम निरंतर कर रहे है प्रयास : दिलावर