ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ किया 4 लोग गिरफ्तार, पूछताछ जारी

ऋषिकेश में अवैध शराब पर छापा, चार गिरफ्तार

ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ किया 4 लोग गिरफ्तार, पूछताछ जारी
ऋषिकेश में आबकारी विभाग ने तड़के अभियान चलाकर अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई की। 210 पाउच और 264 पव्वे बरामद, एक महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार।

ऋषिकेश। उत्तराखंड के ऋषिकेश में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग यहां शनिवार तड़के को सघन प्रवर्तन अभियान चला कर अवैध शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया। प्रेरणा बिष्ट, आबकारी निरीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में आबकारी टीम एवं जनपदीय प्रवर्तन देहरादून की संयुक्त कार्रवाई में ऋषिकेश बस अड्डा, चंद्रेश्वर नगर और जाटव बस्ती क्षेत्रों में छापेमारी की गई।

कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से शराब बेचते हुए तीन पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया। टीम ने अभियुक्तों के कब्जे से 210 पाउच देशी शराब (माल्टा) तथा 264 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की।

गिरफ्तार अभियुक्तों मके नाम आकाश गौड़ निवासी चंद्रेश्वर नगर, रोहन जाटव निवासी पुरानी जाटव बस्ती,गुड़यिा निवासी चंद्रेश्वर नगर और दिनेश कुमार निवासी सिवान, बिहार शामिल हैं। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आबकारी विभाग ने कहा है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा। विभाग ने जनता से अवैध शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना देने की अपील की है।

Read More महबूबा मुफ्ती ने ब्रिक्स में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा का किया स्वागत, भारत से गाजा-ईरान पर स्पष्ट रुख की मांग

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय