त्रिपुरा विधानसभा के लिए भाजपा के 48 उम्मीदवार घोषित

पहली सूची के 48 उम्मीदवारों में करीब एक चौथाई यानी 11 महिलाएं हैं

त्रिपुरा विधानसभा के लिए भाजपा के 48 उम्मीदवार घोषित

त्रिपुरा विधानसभा की कुल 60 सीटों के लिए 16 फरवरी को मतदान होगा जबकि मतगणना दो मार्च होगी। उम्मीदवारों के नामांकन की अंतिम तिथि 30 जनवरी है।

नई दिल्ली ((एजेंसी))। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने त्रिपुरा विधानसभा चुनावों के लिए आज अपने 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जिसमें मुख्यमंत्री माणिक साहा को टाउन बोर्डोवाली सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी व भाजपा के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में कल यहां हुई पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों को मंजूरी दी गयी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के संगठन महासचिव बी एल संतोष, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, पार्टी में त्रिपुरा प्रदेश के प्रभारी डॉ. महेश शर्मा, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव देव तथा चुनाव समिति के अन्य सदस्य भी बैठक में शामिल हुए।

पहली सूची के 48 उम्मीदवारों में करीब एक चौथाई यानी 11 महिलाएं हैं। 

त्रिपुरा विधानसभा की कुल 60 सीटों के लिए 16 फरवरी को मतदान होगा जबकि मतगणना दो मार्च होगी। उम्मीदवारों के नामांकन की अंतिम तिथि 30 जनवरी है।

Read More मोदी लेक्स फ्रिडमैन के साथ दिया 3 घंटे का साक्षात्कार, मोदी ने कहा-  भारत-चीन को प्रतिस्पर्द्धा करनी चाहिए, टकराव नहीं

Tags: tripura

Post Comment

Comment List

Latest News

आज का भविष्यफल      आज का भविष्यफल     
विशेष चैत्री चतुर्थी व्रत, चंद्रोदय रात्रि 09:32 बजे।
वन रक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक के बाद पढ़ाने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार
मोदी लेक्स फ्रिडमैन के साथ दिया 3 घंटे का साक्षात्कार, मोदी ने कहा-  भारत-चीन को प्रतिस्पर्द्धा करनी चाहिए, टकराव नहीं
मन में ठान लें तो कोई भी कार्य कठिन नहीं : रुक्मणी रियाड़
पाक सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला, 7 सैनिकों की मौत
स्वच्छता सर्वेक्षण के चलते अवकाश रद्द, निगम अधिकारी रहे फील्ड में मौजूद
विधानसभा चुनाव में स्टैंड नहीं ले पाने की गलती रही, अब काम करने वाले ही पार्टी में बने रहेंगे