महाराष्ट्र में बस की विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर, 8 लोगों की मौत

ट्रक में सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी

महाराष्ट्र में बस की विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर, 8 लोगों की मौत

घायल यात्रियों में से 4 की हालत गंभीर है। सूत्रों ने बताया कि उन्हें अंबाड और जालना के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर वाहनों का आवागमन रुक गया।

मुंबई। महाराष्ट्र में जालना-बीड मार्ग पर राज्य परिवहन निगम की बस और ट्रक में टक्कर होने से 6 बस यात्रियों समेत 8 लोगों की मौत हो गयी और 16 अन्य घायल हो गये। सूत्रों ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई, जब अंबेजोगाई डिपो की बस जालना की ओर जा रही थी और ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था। 6 यात्रियों और ट्रक में सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। घायल यात्रियों में से 4 की हालत गंभीर है।

सूत्रों ने बताया कि उन्हें अंबाड और जालना के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर वाहनों का आवागमन रुक गया। इस बीच महाराष्ट्र के कृषि मंत्री धनंजय मुंडे ने सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक बयान में राज्य परिवहन निगम के बस चालक बंडू बरगाजे की मौत पर भी दुख व्यक्त किया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत और पाक के बीच बढ़ते तनाव के चलते बदले मिठाइयों के नाम भारत और पाक के बीच बढ़ते तनाव के चलते बदले मिठाइयों के नाम
अधिकतर मिठाई विक्रेताओं ने अपने उत्पादों के नामों में यह बदलाव किया है।  
राजस्थान बोर्ड सीनियर सैकण्डरी का परीक्षा परिणाम जारी
जयपुर को तोहफा : टोडी मोड़ से प्रहलादपुरा तक 43 किमी लम्बे रूट पर चलेगी मेट्रो
एसएमएस अस्पताल में सर्जरी विभाग ने पेट की 5 किलो की जटिल गांठ का किया सफल ऑपरेशन, मरीज को काफी समय से पेट में थी दर्द और फुलावट 
विकसित भारत के लिए सीमाओं पर शांति आवश्यक : प्रति व्यक्ति आय में 8 गुना वृद्धि की जरुरत, जगदीप धनखड़ ने कहा- युद्ध जैसी स्थितियों में आर्थिक विकास संभव नहीं 
राज्यपाल ने बधाई देते हुए दूसरों को भी प्रेरणा लेने का किया आह्वान, सिविल सर्विसेज परीक्षा में 91 वीं रैंक प्राप्त करने वाले दिव्यांग मनु गर्ग ने की मुलाकात 
पीकेसी-ईआरसीपी के तीसरे चरण का कार्य 25 मई से होगा शुरू, गलवा से बीसलपुर बांध तक होगा काम