वॉट्सएप से तीन तलाक देने वाले पति समेत 06 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

वॉट्सएप से तीन तलाक देने वाले पति समेत 06 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले मे गुरुवार को मुण्डेरवा थाने मे वॉट्सऐप से तीन तलाक देने के मामले में पीडि़त पक्ष द्वारा पति समेत 06 लागो के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया।

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले मे गुरुवार को मुण्डेरवा थाने मे वॉट्सऐप से तीन तलाक देने के मामले में पीडि़त पक्ष द्वारा पति समेत 06 लागो के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया।

गुरुवार को पुलिस सूत्रो ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया है कि मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के मुरादपुर ग्राम निवासी जाकिर हुसैन ने तहरीर देकर कहा है कि उनकी बेटी की शादी सफीउल्लाह निवासी ग्राम असौजी बाजार थाना सिकरी गंज जनपद गोरखपुर के यहां हुई थी। उनकी बेटी को पति सफीउल्लाह, ससुर वसीउल्लाह, सास नूरजहां, साहीन, नाजिया, हसीना ननद द्वारा बार-बार दहेज के लिए प्रताडि़त किया जा रहा था तथा गाली देकर मारापीटा जा रहा था और इसी क्रम में उसके मोबाइल पर पति ने वॉट्सऐप के मध्यम से मैसेज लिख कर तीन तलाक दे दिया है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत 06 लोगों के विरूद् आईपीसी की धारा 498ए, 323, 504, 506 मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम 2019 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवेचना करके आगे की कार्रवाई शीघ्र की जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में बिल्डिंग में लगी भीषण आग : 3 बच्चों सहित 7 लोगों की मौत, लोगों ने जान बचाने के लिए लगाई इमारत से छलांग दिल्ली में बिल्डिंग में लगी भीषण आग : 3 बच्चों सहित 7 लोगों की मौत, लोगों ने जान बचाने के लिए लगाई इमारत से छलांग
साध नगर में बुधवार सुबह भीषण आग ने तबाही मचा दी। बेसमेंट से शुरू हुई आग ने पूरी इमारत को...
हीरापुरा से 207 नई रोडवेज बसों को सीएम दिखाएंगे हरी झंडी : सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए हेलमेट भी होंगे वितरित, सुगम परिवहन की मिलेगी सुविधा
बंगाल विधानसभा चुनाव : पर्यवेक्षकों की अब तक की सबसे बड़ी तैनाती, सभी चुनाव क्षेत्रों में पूर्ण कवरेज का लक्ष्य किया हासिल
ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी की मौत : परिषद सचिवालय ने की पुष्टि, कहा- उनके बेटे और सुरक्षाकर्मियों सहित कई अन्य लोग भी मारे गए
ईरान-इजरायल तनाव के कारण जयपुर से उड़ानें प्रभावित : फ्लाइट रद्द होने से यात्री परेशान, बुकिंग भी बंद
चैत्र नवरात्रा का शुभारंभ कल : मंदिर में होंगे विशेष धार्मिक आयोजन, पूरे नौ दिनों की होगी चैत्र नवरात्रि
सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला : हर उम्र के बच्चों को गोद लेने वाली महिला को मिलेगा मातृत्व अवकाश, केंद्र से कहा-  पिता के अवकाश को भी कानूनी मान्यता प्रदान करने की दिशा में करें