चंद्रयान-3 बढ़ा चांद की ओर, उठायेगा रहस्यों का पट

इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ ने चंद्रयान-3 को धरती की अंतरणकारी कक्षा में स्थापित करने के अभियान की सफलता की घोषणा की

चंद्रयान-3 बढ़ा चांद की ओर, उठायेगा रहस्यों का पट

चंद्रयान-2 का लैंडर चांद की सतह पर उतरते हुए नियंत्रण से बाहर होकर क्षतिग्रस्त हो गया था। ऐसी स्थिति से बचने के लिए चंद्रयान-3 में अनेक महत्वपूर्ण सुधार किये गये हैं और इसकी डिजाइन में सावधानियां बरती गयी हैं।

हरिकोटा (आंध्रप्रदेश)। चांद पर रहस्यों के घूंघट को हटाने के भारत के प्रयास के तहत भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को अपना नया उपग्रह चंद्रयान-3 धरती के उस कक्षा में पहुंचाने की बड़ी सफलता हासिल कर ली, जहां से इस यान ने खोजी उपकरणों के साथ चंद्रमा की ओर अपनी यात्रा शुरू कर दी है। 

चंद्रमा पर खोजी यंत्र उतारने के प्रयास में सफल होने पर भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद इस तरह की उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश होगा। इसरो के रॉकेट से चंद्रयान-3 को धरती से ऊपर 179 किलोमीटर ऊंची कक्षा में छोड़ा गया। इस पर लगे लैंडर और रोवर को (चांद की सतह पर उतरने वाले यंत्र और उसमें से निकल कर सतह पर चलकर उसका निरीक्षण करने वाली मशीन) तीन लाख किलोमीटर की यात्रा कर 23-24 अगस्त के बीच चांद पर उतारे जाने की संभावना है।

इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने चंद्रयान-3 को धरती की अंतरणकारी कक्षा में स्थापित करने के अभियान की सफलता की घोषणा की। इस अंडाकार भू-अंतरणकारी कक्षा में चक्कर लगाते हुए यह यान धरती से 170 किलोमीटर से लेकर 36500 किलोमीटर की दूरी पर परिक्रमा करते हुए चांद की कक्षा में प्रवेश करेगा और क्रमश: उसकी निकटवर्ती कक्षाओं की ओर बढ़ेगा। सोमनाथ यह घोषणा करते हुए इतने आह्लादित थे कि उन्हें शब्द नहीं सूझ रहे थे। उन्होंने बस इतना कहा, '' मैं मिशन के सभी अधिकारियों को इस सफलता के लिए धन्यवाद करता हूं।"

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्र सरकार के कई मंत्रियों ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसरो के वैज्ञानिकों और तकनीशियनों को बधाई दी है। राष्ट्रपति ने चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण को अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में एक और उपलब्धि बताया है। उन्होंने इस अभियान में लगी इसरो की टीम और इस काम में निरन्तर लगे सभी लोगों को बधाई दी है और कहा है कि यह अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रगति करने की देश की अडिग प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Read More पश्चिम एशिया संकट के बीच शेयर बाजारों में एक बार फिर लौटी तेजी; सेंसेक्स 809 अंक की बढ़त के साथ खुला, मोटी कमाई का सुनहरा मौका

मोदी ने कहा कि चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ा है। उन्होंने कहा कि यह सफलता हर भारतवासी के सपनों और आकांक्षाओं को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने वाली है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अनथक समर्पण की कथा है। उन्होंने कहा, '' मैं उनके उत्साह और उनकी प्रतिभा को प्रणाम करता हूं।"

Read More कौन है हरीश राणा? जिसको सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की परमिशन, 13 सालों से पीवीएस हालत में है युवक

प्रक्षेपण के समय इसरो की टीम के अलावा केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ जितेन्द्र ङ्क्षसह भी सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र में मौजूद थे। उन्होंने इसे भारत के लिए गौरव का क्षण बताया और इसके लिए इसरो की टीम को धन्यवाद दिया।

Read More पीएम मोदी का केरल-तमिलनाडु दौरा: 16,450 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास, नई रेल सेवाओं को दिखाएंगे हरी झंडी

श्री हरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र पर इसरो के सबसे बड़े और 642 टन भार के साथ 43.5 मीटर लंबे एलवीएम-3 रॉकेट ने कल से शुरू हुई उल्टी गिनती पूरी होते ही अपराह्न दो बजकर 35 मिनट 17 सेकंड पर  प्रक्षेपण स्थल पर धुएं के बादल को छोड़ता हुआ पूर्ण संतुलन के साथ अंतरिक्ष की ओर उड़ान भरी। इस पर करीब 3900 किलोग्राम का चंद्रयान-3 अपने सभी माड्यूल के साथ मिशन पर रवाना किया गया।

इसरो अध्यक्ष ने पहले कहा था कि यदि 23 या 24 अगस्त को योजना के अनुसार चन्द्रयान की लैंडिंग नहीं होती है, तो इसरो सितंबर में लैंडिंग का प्रयास करने के लिए एक और महीने तक इंतजार करेगा।

इससे पहले चंद्रयान-2 का लैंडर चांद की सतह पर उतरते हुए नियंत्रण से बाहर होकर क्षतिग्रस्त हो गया था। ऐसी स्थिति से बचने के लिए चंद्रयान-3 में अनेक महत्वपूर्ण सुधार किये गये हैं और इसकी डिजाइन में सावधानियां बरती गयी हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर