CM रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को दिए 1-1 लाख के चेक और करवाचौथ किट, बोलीं- अपनी बात खुलकर बताएं आप अकेली नहीं

समृद्ध और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना

CM रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को दिए 1-1 लाख के चेक और करवाचौथ किट, बोलीं- अपनी बात खुलकर बताएं आप अकेली नहीं
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को 51 नवविवाहित बेटियों को उनके पहले करवाचौथ के अवसर पर एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक और करवाचौथ किट प्रदान की।

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को 51 नवविवाहित बेटियों को उनके पहले करवाचौथ के अवसर पर एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक और करवाचौथ किट प्रदान की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी बेटियों को प्रथम करवाचौथ की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखी, समृद्ध और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने बेटियों से आत्मीय संवाद किया और उनके परिवारों तथा वैवाहिक जीवन के अनुभवों के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने बेटियों को भरोसा दिलाया कि वह हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी हैं। उन्होंने कहा, दिल्ली की हर बेटी की बड़ी बहन के रूप में मैं उसके साथ खड़ी हूं। किसी भी परेशानी में घबराएं नहीं, अपनी बात खुलकर बताएं। आप अकेली नहीं हैं, आपकी समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना जाएगा।

उन्होंने बेटियों को आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को पूरा करने, अपनी पहचान बनाने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि बेटियों का सुख, सम्मान और आत्मनिर्भरता सर्वोपरि है। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि उन्हें हर परिस्थिति में सम्मान, सुरक्षा और सहयोग का एहसास हो।

इन सभी बेटियों का विवाह लाडली फाउंडेशन की ओर से इस वर्ष मार्च में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में कराया गया था। सामूहिक विवाह के बाद प्रथम करवाचौथ पर प्रत्येक बेटी को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता और करवाचौथ किट प्रदान की गई। इस पहल का उद्देश्य नवविवाहित बेटियों को आर्थिक संबल देने के साथ उनके जीवन के इस विशेष अवसर को यादगार बनाना है।

Read More फिलीपींस: राजनाथ करेंगे आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों पर होगी चर्चा 

 

Read More मुद्रा बाजार अपडेट: लगातार तीसरे दिन गिरावट के बाद रुपया संभलने में नाकाम, अमेरिकी डॉलर मजबूत

Post Comment

Comment List

Latest News

महारानी महाविद्यालय की छात्राओं ने किया विधानसभा का भ्रमण, देवनानी ने पूछा- कौन बनेगा विधायक?  महारानी महाविद्यालय की छात्राओं ने किया विधानसभा का भ्रमण, देवनानी ने पूछा- कौन बनेगा विधायक? 
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल पर शुरू किए गए विधानसभा जनदर्शन कार्यक्रम के तहत बुधवार को महारानी महाविद्यालय...
खड़गे की टिप्पणी पर BJP का पलटवार, जारी किया 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' सॉन्ग
‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे के साथ 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की रैली, पढ़े पूरी खबर
परिवहन विभाग : जयपुर में वाहन हो रहा था चेक, मध्यप्रदेश से जारी हो गई फिटनेस
CM रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को दिए 1-1 लाख के चेक और करवाचौथ किट, बोलीं- अपनी बात खुलकर बताएं आप अकेली नहीं
आमेर महल में 400 साल पुरानी जल संरक्षण तकनीक उजागर, पहली बार पर्यटक देख सकेंगे मानसिंह महल के टाँके की झलक
शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव में समझदारी, संतुलन और धैर्य से करें निवेश