सीएम योगी ने की पीएम मोदी से मुलाकात, भेंट की राम मंदिर की प्रतिकृति, उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार पर हुई चर्चा 

दिल्ली में यूपी कैबिनेट विस्तार पर अहम मंथन

सीएम योगी ने की पीएम मोदी से मुलाकात, भेंट की राम मंदिर की प्रतिकृति, उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार पर हुई चर्चा 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। करीब एक घंटे चली इस बैठक में यूपी मंत्रिमंडल विस्तार और 2027 चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस मुलाकात की जानकारी दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर में सीएम योगी प्रधानमंत्री को अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट कर रहे हैं। 

यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सिर्फ एक साल का समय शेष रह गया है और राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने भी इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए इसे शिष्टाचार भेंट बताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा,'आज नई दिल्ली में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। आपका पाथेय 'नये उत्तर प्रदेश' की विकास यात्रा को और अधिक गति प्रदान करने हेतु सदैव नवीन ऊर्जा का संचार करता है। अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने हेतु हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक अन्य पोस्ट में बताया कि लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की। उपराज्यपाल गुप्ता ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ 'शिष्टाचार भेंट' में लद्दाख में जन कल्याण, मुख्य विकास प्राथमिकताओं, अवसंरचना, कनेक्टिविटी, पर्यटन और समावेशी विकास पर चर्चा की। 

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल : चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर इस वर्ष भी राजस्थान दिवस का होगा भव्य आयोजन, 14 से 19 मार्च तक आयोजित होंगे विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल : चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर इस वर्ष भी राजस्थान दिवस का होगा भव्य आयोजन, 14 से 19 मार्च तक आयोजित होंगे विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
राज्य सरकार 19 मार्च को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर राजस्थान दिवस भव्य रूप से मनाएगी। 14 से 19 मार्च तक...
ईरान-इजरायल युद्ध का असर : जयपुर से दुबई की दो फ्लाइट्स रद्द, यात्री परेशान 
भारत का शुक्रिया! 300 अरब डॉलर का होगा निवेश, ट्रंप ने टेक्सस में रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ किया 300 अरब डॉलर की तेल रिफाइनरी का ऐलान
चीनी वैज्ञानिकों ने विकसित किया ‘मॉलिक्यूलर ब्रिज’, रक्त कैंसर उपचार में मिलेगी बड़ी सफलता
पश्चिम एशिया संकट: ईरानी हमले के डर से यूएई से भागे विदेशी, कुत्ते-बिल्ली लावारिस छोड़े
केरल में कांग्रेस का मुख्यमंत्री कौन? केरल में कांग्रेस को सत्ता में वापसी की उम्मीद, सीएम उम्मीदवारी की रेस में थरूर भी
मिडिल ईस्ट में युद्ध पर स्टैंड स्पष्ट करे सरकार : संसद में हो चर्चा, पायलट बोले- चर्चा से भाग रही सरकार