अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीडऩ का मामला दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में पहुंचे प्रयागराज, पुलिस जांच शुरू

शंकराचार्य पर केस दर्ज कराने वाले ब्रह्मचारी पर जानलेवा वार

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीडऩ का मामला दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में पहुंचे प्रयागराज, पुलिस जांच शुरू

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दायर करने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर रीवा एक्सप्रेस में जानलेवा हमला हुआ। फतेहपुर के पास अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से उन पर वार किए। घायल ब्रह्मचारी ने प्रयागराज पहुँचकर एफआईआर दर्ज कराई और इस हमले के पीछे साजिश की आशंका जताई है। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ न्यायालय में यौन उत्पीडऩ का मामला दायर करने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर रविवार को रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में जानलेवा हमला कर दिया गया। हमलावर ने उन पर धारदार हथियार से वार किया, जिसमें वह घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, आशुतोष ब्रह्मचारी गाजियाबाद से रीवा एक्सप्रेस के एच-1 कोच में सवार होकर प्रयागराज आ रहे थे। इसी दौरान फतेहपुर और कौशांबी जिले के सिराथू रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन में उन पर हमला कर दिया गया। आशुतोष ब्रह्मचारी ने बताया कि हमलावर ने धारदार हथियार से उन पर कई वार किए और उनकी नाक काटने की कोशिश भी की। जान बचाने के लिए उन्होंने खुद को ट्रेन के टॉयलेट में बंद कर लिया, जिससे उनकी जान बच सकी। बताया जा रहा है कि हमले में उन्हें कई जगह चोटें आई हैं और वह लहूलुहान हालत में प्रयागराज जंक्शन पहुंचे।

यहां पहुंचने के बाद उन्होंने जीआरपी थाने में मामले की एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए कॉल्विन अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

आशुतोष ब्रह्मचारी ने इस हमले के पीछे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर साजिश रचने का शक जताया है। आशुतोष ब्रह्मचारी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद से जुड़े मामले की सुनवाई के सिलसिले में 12 मार्च को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में पेश होने के लिए प्रयागराज आ रहे थे। इसके अलावा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लगाए गए यौन शोषण के आरोप से जुड़े मामले में भी हाईकोर्ट में जवाब दाखिल किया जाना है।

Read More राहुल-प्रियंका का पुड्डुचेरी दौरा आज : तीन चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित, केंद्र के बयान पर कांग्रेस का हमला

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर