केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन को सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत, अपराधिक मानहानी की कार्रवाई रद्द

राहत देने वाला आदेश किया पारित

केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन को सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत, अपराधिक मानहानी की कार्रवाई रद्द

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रविड़ मुनेत्र कषगम् के अध्यक्ष एम के स्टालिन मुरासोली ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी रहे हैं।

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन के खिलाफ दायर मानहानि के 2020 के एक मामले में उनकी ओर से माफी मांगे जाने के बाद मामला बंद करने का आदेश दिया। न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने भारतीय जनता पार्टी नेता मुरुगन की माफी को रिकॉर्ड में लेने के बाद उन्हें राहत देने वाला आदेश पारित किया। पीठ के समक्ष मुरुगन के अधिवक्ता ने कहा कि उनका किसी भी तरह से प्रतिवादियों (चेन्नई स्थित मुरासोली ट्रस्ट) की प्रतिष्ठा को ठेस या नुकसान पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।

मुरासोली ट्रस्ट की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा और एन आर एलंगो ने भी शीर्ष अदालत के समक्ष कहा कि वे इस मामले में आगे मुकदमा नहीं चलाएंगे। इस प्रकार अदालत ने भाजपा नेता की ओर से मानहानि की कार्यवाही को रद्द करने की अपील पर आगे की कार्यवाही रोकने का आदेश पारित किया। पीठ ने ट्रस्ट द्वारा केंद्रीय राज्यमंत्री पर दिखाई गई उदारता की सराहना भी रिकॉर्ड में दर्ज की। यह मामला चेन्नई में ट्रस्ट के कब्जे वाली जमीन पर की गई मुरुगन की टिप्पणियों पर दर्ज किया गया था। मुरुगन ने दिसंबर 2020 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कथित तौर पर एक अपमानजनक बयान दिया था, जिसके बाद मुरासोली ट्रस्ट ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने भाजपा के तमिलनाडु राज्य प्रमुख के रूप में यह टिप्पणी की थी।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रविड़ मुनेत्र कषगम् के अध्यक्ष एम के स्टालिन मुरासोली ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी रहे हैं। अदालत ने चेन्नई की एक विशेष अदालत में लंबित कार्यवाही पर सितंबर 2023 में रोक लगा दी थी। मुरुगन ने मद्रास उच्च न्यायालय के पांच सितंबर, 2023 के आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उनके खिलाफ कार्यवाही को रद्द करने से इनकार कर दिया गया था। उच्च न्यायालय ने मुरुगन की याचिका को खारिज करते हुए कहा था कि याचिकाकर्ता को निचली अदालत के समक्ष सभी मुद्दों को उठाने की छूट है, जिस पर उसके गुण-दोष और कानून के अनुसार विचार किया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रश्न का लिखित उत्तर पढ़ने के मुद्दे पर आसान और पक्ष-विपक्ष सदस्यों में बहस : वासुदेव देवनानी ने किया हस्तश्रेप, कहा- लिखित उत्तर नहीं पढ़ने से समय की होगी बचत  प्रश्न का लिखित उत्तर पढ़ने के मुद्दे पर आसान और पक्ष-विपक्ष सदस्यों में बहस : वासुदेव देवनानी ने किया हस्तश्रेप, कहा- लिखित उत्तर नहीं पढ़ने से समय की होगी बचत 
विधानसभा में प्रश्न का लिखित उत्तर पढ़ा जाए या नहीं, इस विषय पर 8 मिनट बहस चलती रही।
चिड़ियाघर लगाएगा बर्ड फेयर : पक्षी विशेषज्ञ देंगे विभिन्न बर्ड्स की जानकारी, बच्चे करेंगे मानसागर की पाल से विभिन्न प्रजातियों का अवलोकन 
एक करोड़ के सवाल का सामना करती नजर आएंगी इशिता गुप्ता
सिटी बसों के लिए प्राइवेट कम्पनियों से ली जाएंगी सेवाएं : विधानसभा में झाबर सिंह खर्रा ने दिया जवाब, विपक्ष ने जताया सरकार की कार्यशैली पर विरोध; जूली ने कहा- प्राइवेट कम्पनियों को काम सौंपकर जिम्मेदारी से बच रही सरकार 
अमेरिका से डिपोर्ट किए गए लोगों को लेकर भारत पहुंचा विमान, 104 लोग थे सवार
महाकुंभ से आ रही बस हादसे का शिकार : श्रद्धालुओं की मौत पर कांग्रेस नेताओं ने जताया दुख, ईश्वर से की घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना 
ईसरदा बांध परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू : अवाप्ति में  363.3508 हेक्टेयर सरकारी और 9.8111 हेक्टेयर निजी भूमि शामिल, विभाग ने जारी की विज्ञप्ति