बंगाल में राशन घोटाले में ED ने मारे छापे

कोलकाता और उसके आसपास करीब छह स्थानों पर फिर से छापे की कार्रवाई

बंगाल में राशन घोटाले में ED ने मारे छापे
इससे पहले, पिछले पांच जनवरी को उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में इस तरह के छापे के दौरान हमले के बाद संघीय एजेंसी सीआरपीएफ के जवानों के साथ इस तरह की छापेमारी करने के लिए सुसज्जित हो गई है।

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल के कथित राशन घोटाले (सार्वजनिक वितरण प्रणाली-पीडीएस) में मंगलवार को कोलकाता और उसके आसपास करीब छह स्थानों पर फिर से छापे की कार्रवाई शुरू की। 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी अधिकारी आज सुबह सादे पोशाक में केंद्रीय सशस्त्र बलों के जवानों के साथ निकले और विधाननगर थाना क्षेत्र के तहत पॉश साल्ट लेक इलाके के एक फ्लैट, उत्तर 24 परगना के कैखाली, बागुईआटी और पार्क स्ट्रीट तथा दक्षिण कोलकाता में रसेल स्ट्रीट में तलाशी अभियान चलाया। जब ईडी अधिकारी  साल्ट लेक इलाके के आईबी ब्लॉक पर पहुंचे तो राज्य पुलिस ने उनसे छापे के लिए सर्च वारंट के बारे में पूछताछ की।

इससे पहले, पिछले पांच जनवरी को उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में इस तरह के छापे के दौरान हमले के बाद संघीय एजेंसी सीआरपीएफ के जवानों के साथ इस तरह की छापेमारी करने के लिए सुसज्जित हो गई है।

गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर छापे के दौरान अपने कार्यकर्ताओं से केंद्रीय एजेंसियों पर हमले करवाए थे। उस दौरान, हमला होने के कारण उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पायी थी। हर बार पेशी से गायब रहने के बाद श्री शेख को कई बार तलब किया गया। ईडी ने राशन घोटाले में लगभग कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पश्चिम बंगाल के पूर्व खाद्य मंत्री और अब वन मंत्री ज्योति प्रिया मल्लिक, बनगांव के पूर्व मेयर और विधायक शंकर आध्या और व्यवसायी बकीबुर रहमान शामिल हैं।

Read More बिजली वितरण के निजीकरण के खिलाफ उतरी एआईपीईएफ, कहा- सुधारों का लक्ष्य सस्ती और भरोसेमंद बिजली हो, निजी मुनाफा नहीं

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...
आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश
केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र
जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन