आजादी के 79 साल बाद भी नहीं मिली सड़क : हाथ में तिरंगा, आंखों में गुस्सा... सड़क के लिए बच्चों संग कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का प्रदर्शन

गर्भवती महिलाओं के लिए एंबुलेंस भी गांव तक नहीं पहुंच पाती

आजादी के 79 साल बाद भी नहीं मिली सड़क : हाथ में तिरंगा, आंखों में गुस्सा... सड़क के लिए बच्चों संग कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का प्रदर्शन
हमीरपुर में पक्की सड़क की मांग को लेकर चंदूपुर गांव के ग्रामीणों ने बच्चों के साथ करीब 5 किमी तिरंगा यात्रा निकाली और कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि 1.5 किमी कच्ची सड़क बारिश में दलदल बन जाती है, जिससे 1600 लोगों की आवाजाही, बच्चों की पढ़ाई और मरीजों को अस्पताल पहुंचाना मुश्किल है। प्रशासन ने फिलहाल डस्ट बिछाने का काम शुरू कराया।

हमीरपुर। आजादी के बाद से पक्की सड़क की राह देख रहे चंदूपुर गांव और आसपास के डेरों के ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बदहाल सड़क के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण बच्चों के साथ करीब पांच किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीण जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्या बताना चाहते थे, लेकिन डीएम के नहीं मिलने पर उन्होंने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन शुरू कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि कुरारा विकासखंड के चंदूपुर गांव के बच्ची के डेरा से हमीरपुर तक करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क कच्ची है। बारिश के दौरान यह रास्ता दलदल में तब्दील हो जाता है। इससे करीब 1600 की आबादी को आवागमन में परेशानी होती है। बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो जाता है, जबकि बीमार और गर्भवती महिलाओं के लिए एंबुलेंस भी गांव तक नहीं पहुंच पाती।

कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय में जाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने गेट बंद कर दिया। इसके बाद ग्रामीण मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर सड़क निर्माण की मांग उठाई। करीब चार घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट में पुलिस और पीएसी तैनात रही।

डीएम राकेश कुमार, एसडीएम अभिषेक कुमार और सीओ यशपाल सिंह ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शन जारी रहा। दोपहर करीब तीन बजे ग्रामीण वापस लौटे। इसके बाद प्रशासन ने फिलहाल सड़क पर डस्ट बिछाने का काम शुरू कराया, ताकि बारिश में आवागमन की समस्या कुछ कम हो सके।

 

Read More सोनिया गांधी की किताब नवंबर में होगी लॉन्च, ‘हार्पर कॉलिन्स इंडिया’ करेगा पब्लिश

Tags: road

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...
गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में : मंदिरों में सजावट का काम तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे आवश्यक इंतजाम
कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर