घने कोहरे और प्रदूषण से उड़ानें बाधित, एयर इंडिया-इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी

एयर इंडिया और इंडिगो ने यात्रियों के लिए जारी की नई ट्रैवल एडवाइजरी

घने कोहरे और प्रदूषण से उड़ानें बाधित, एयर इंडिया-इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में घने कोहरे के कारण एयर इंडिया और इंडिगो ने उड़ानों में देरी की चेतावनी देते हुए एडवाइजरी जारी की है।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में घने कोहरे के मद्देनजर एयर इंडिया और इंडिगो सहित विभिन्न एयरलाइंस ने उड़ानों में संभावित देरी और रुकावटों को लेकर यात्रियों के लिए यात्रा परामर्श जारी किया है। एयर इंडिया ने रविवार को सोशल मीडिया पर कहा कि सोमवार सुबह दिल्ली सहित कई क्षेत्रों में दृश्यता कम रहने के कारण उड़ानों के परिचालन पर असर पड़ सकता है। एयरलाइन ने कहा कि उसने रुकावटों को कम करने के लिए पहले से ही कदम उठाए हैं। एयरलाइंस ने यात्रियों को आश्वासन दिया है कि देरी, मार्ग परिवर्तन  या रद्द होने की स्थिति में हवाई अड्डा पर मौजूद कर्मचारी सहायता प्रदान करेंगे। 

एयर इंडिया ने कहा कि कोहरे से प्रभावित होने वाली उड़ानों के यात्रियों को पहले से चेतावनी मिलेंगी, जिसमें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उड़ान रीशेड्यूल करने या रद्द होने की स्थिति में  बिना किसी जुर्माना के पूरी राशि पाने का विकल्प होगा। एयरलाइन ने यात्रियों को हवाई अड्डा के लिए निकलने से पहले उड़ान की अद्यतन स्थिति जांच करने और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखने की सलाह दी है। 

इसी तरह से इंडिगो ने भी कई परामर्श जारी किये हैं, जिसमें कहा गया है कि सुबह के समय कोहरे से अमृतसर, चंडीगढ़ और लखनऊ में दृश्यता कम होने होने की वजह से उड़ानें प्रभावित हो सकती है। वहीं, कम दृश्यता की स्थिति दिल्ली, राजकोट और सूरत में भी है, जिससे उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। एयरलाइन ने कहा कि वह मौसम की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और उसकी टीमें संचालन को प्रबंधित करने के लिए पूरी तरह से तैयार रहेंगी। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे एयरलाइन की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए अपनी उड़ान की अद्यतन स्थिति पर नजर रखें और हवाई अड्डा जाने से पहले नवीनतम जानकारी हासिल कर लें। इंडिगो ने कहा कि प्रभावित यात्री नीति के अनुसार दूसरे विकल्प चुन सकते हैं या राशि को वापस पाने का दावा कर सकते हैं। 

इस बीच, मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि रविवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में सफदरजंग में घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य हो गई, जबकि पालम में यह सिर्फ 100 मीटर रही। मौसम विभाग ने कहा कि अगले चार से पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में घने कोहरे की स्थिति बनी रहने का अनुमान है जिससे हवाई यातायात में और रुकावटें आ सकती हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना सावधानी से बनाएं। 

Read More ओडिशा राज्यसभा चुनाव: भाजपा-बीजद उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, दिलीप रे निर्दलीय के रूप में मैदान में

Post Comment

Comment List

Latest News

थाईलैंड नौसेना के तीन क्रू मेंबर्स लापता: ओमान से लगाई मदद की गुहार, होर्मुज जलडमरूमध्य में यात्रा के दौरान हुआ था हमला थाईलैंड नौसेना के तीन क्रू मेंबर्स लापता: ओमान से लगाई मदद की गुहार, होर्मुज जलडमरूमध्य में यात्रा के दौरान हुआ था हमला
होर्मुज जलडमरूमध्य में थाईलैंड के मालवाहक जहाज पर हमले के बाद तीन चालक दल के सदस्य लापता हैं। थाई नौसेना...
पश्चिम एशिया संकट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट जारी: प्रमुख शेयर सूचकांक एक प्रतिशत की गिरावट के साथ हुए बंद, निवेशकों के लाखों करोड़ों रूपए स्वाहा
केरल की राजनीति में भूचाल : दिग्गज नेता जी सुधाकरण ने छोड़ा माकपा का साथ, अंबालाप्पुझा से लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव
मुरलीपुरा में सामूहिक गणगौर पूजन 15 मार्च को, नव विवाहिताओं को मिलेगा नखराली गणगौर सम्मान
6 लाख में स्कॉर्पियो दिलाने व क्रिप्टो निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी : गिरोह का एजेंट सुरेश सैनी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
Weather Update : मौसम में दिखा बदलाव, ठंडक घुली, लू से मिली राहत
‘वसुधा’ कला शिविर में महिला पेंटिंग कलाकारों की सृजनात्मक उड़ान, कला प्रेमियों के लिए बना आकर्षण का केंद्र