बस्ती में सड़क हादसा: एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत, CM योगी ने जताया शोक

तीन अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल

बस्ती में सड़क हादसा: एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत, CM योगी ने जताया शोक
उत्तर प्रदेश मे बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना मे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी है जबकि तीन अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये है।मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री योगी ने स्थानीय प्रशासन को दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराये जाने के निर्देश दिये हैं।

बस्ती।  उत्तर प्रदेश मे बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना मे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी है जबकि तीन अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये है। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि गोरखपुर के पादरी बाजार निवासी डा ओम नरायन श्रीवास्तव फतेहपुर में रहते है। बुधवार देर रात वे अपने परिवार के साथ पैतृक आवास गोरखपुर के पादरी बाजार जा रहे थे कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र खजुहा गांव के निकट पीछे से एक अज्ञात वाहन ने कार को ठोकर मार दिया। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर एक अज्ञात वाहन से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार रवि श्रीवास्तव (40), वंदना श्रीवास्तव (70), रतन श्रीवास्तव(35) और कार चालक की मौत हो गयी जबकि डॉ ओम नारायण (78) और प्रणव श्रीवास्तव (14), वैष्णवी( 8) गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग कार में फंस गये थे जिन्हे अथक प्रयास के बाद बाहर निकाला गया। मृतको में रवि और रतन पति पत्नी बताये जा रहे है जबकि बंदना रवि की माँ बताई जा रही हैं,चालक की पहचान अभी नही हो पाई हैं। घायलों का इलाज चिकित्सालय मे चल रहा है। गौरतलब है कि जिला अस्पताल में आये दिन सड़क हादसे में मारे गये लोगो का शव मोर्चरी रखने को लेकर विवाद होता रहता है। बीती रात सड़क हादसे में मारे गये  चार लोगों के शवों को लेकर  जिला अस्पताल में लचर व्यवस्था एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। एम्बुलेंस में चार लोगों के शवों को लेकर रात भर एम्बुलेंस में घूमता रहा। जिला अस्पताल के कर्मियों ने पहले तो शवो को मोर्चरी  खराब होने का बहाना बनाकर पल्ला झाड़ लिया। रात 12 बजे से तीन बजे तक पीएम हाउस और जिला अस्पताल तक शवो को लेकर एनएचएआई की एम्बुलेंस घूमती रही। बाद में जब शवो को लेकर फिर एम्बुलेंस जिला अस्पताल पहुँची तो 112 डायल करके पुलिस बुलाया।  घण्टों पंचायत के बाद तीन शवो को मोर्चरी में रखा गया जबकि एक शव को मोर्चरी के बाहर ही रखवाया गया।

बस्ती में सड़क हादसे में चार लोगों की मृत्यु पर योगी ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस्ती जिले में बुधवार की देर रात हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मृत्यु पर गुरुवार को गहरा शोक व्यक्त किया है। बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में हुई इस सड़क दुर्घटना मे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री योगी ने स्थानीय प्रशासन को दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराये जाने के निर्देश दिये हैं। गोरखपुर के पादरी बाजार निवासी डा ओम नरायण श्रीवास्तव फतेहपुर में रहते है। बुधवार देर रात वह अपने परिवार के साथ पैतृक आवास गोरखपुर के पादरी बाजार जा रहे थे। तभी कप्तानगंज थाना क्षेत्र में खजुहा गांव के निकट पीछे से एक अज्ञात वाहन ने कार को ठोकर मार दिया। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर एक अज्ञात वाहन से टकरा गई।

 

 

 

 

Read More राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन के नेताओं को चाय पर बुलाया, आंदोलन की रणनीति पर होगी चर्चा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डॉलर के आगे संभला रुपया : कारोबार में 95.04 के स्तर पर पहुंचा, 11 पैसे की बढ़त डॉलर के आगे संभला रुपया : कारोबार में 95.04 के स्तर पर पहुंचा, 11 पैसे की बढ़त
घरेलू शेयर बाजार की तेजी और विदेशी निवेशकों की खरीदारी से रुपये को मजबूती मिली। कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर...
पुलिस की छवि और व्यवहार में सुधार पर विचार-मंथन, आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने पर जोर
US डेटा के बाद वैश्विक बाजारों में हड़कंप : जयपुर सर्राफा बाजार में ऐतिहासिक गिरावट, जानें क्या है भाव
विधानसभा से गांव की चौपाल तक : पंचायत चुनाव में उतरे सियासत के ये दिग्गज, पढ़े पूरी खबर
बेटी के लिए न्याय मांगा, तो आधी रात हिरासत में क्यों? खड़गे-राहुल का केन्द्र सरकार से सवाल
सोडाला चौराहे पर अचानक क्या हुआ? नीचे भीड़, ऊपर युवक…
बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी 20 को, नई शुरुआत के लिए शुभ अवसर