'एवरेस्ट' और 'एलजी' हींग की बिक्री पर रोक : एफएसएसएआई ने जारी किए आदेश, घटिया मिले नमूने

हींग के निर्माण में हो रही भारी हेराफेरी का पदार्फाश

'एवरेस्ट' और 'एलजी' हींग की बिक्री पर रोक : एफएसएसएआई ने जारी किए आदेश, घटिया मिले नमूने
हींग की गुणवत्ता में बड़ी गड़बड़ी सामने आने पर एफएसएसएआई ने एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स और एलजी (लालजी गोधू एंड कंपनी) की कंपाउंडेड हींग की बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी। उपभोक्ता शिकायत के बाद मुंबई-गुजरात स्थित संयंत्रों और बाजार से नमूने लिए गए। प्रयोगशाला जांच में सभी नमूने तय मानकों से काफी नीचे मिले।

मुंबई। हींग की गुणवत्ता मानकों पर खरी न उतरने के बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने दो प्रमुख मसाला ब्रांडों 'एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स' और 'लालजी गोधू एंड कंपनी (एलजी)' की 'कंपाउंडेड हींग' (संसाधित हींग) की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। एफएसएसएआई ने 'एक्स' पर इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए लिखा, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत दोनों कंपनियों के खिलाफ बिक्री निषेध के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

हींग की गुणवत्ता को लेकर मिली उपभोक्ता शिकायत के बाद प्राधिकरण ने बाजार में उपलब्ध स्टॉक से लेकर मुंबई-गुजरात स्थित इन कंपनियों के संयंत्रों तक व्यापक जांच अभियान चलाया था। इस दौरान प्रयोगशाला में परीक्षण किए गए दोनों कंपनियों के सभी नमूने घटिया और तय मानकों से काफी नीचे पाए गए। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट ने हींग के निर्माण में हो रही भारी हेराफेरी का पदार्फाश किया है।

Tags: banning

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अपहरण मामले में 10 हजार का इनामी गिरफ्तार : पीछा कर नाबालिग को बिहार से कराया दस्तयाब, पुलिस ने नाबालिग को परिजनों को सौंपा अपहरण मामले में 10 हजार का इनामी गिरफ्तार : पीछा कर नाबालिग को बिहार से कराया दस्तयाब, पुलिस ने नाबालिग को परिजनों को सौंपा
मुहाना थाना पुलिस ने नाबालिग अपहरण मामले में 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी रोहित को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया।...
रेहड़ी से दुकान तक... PM स्वनिधि ने बदली महिलाओं की तकदीर, मोदी बोले- महिलाओं को मिल रही नई ताकत 
पीसीसी में धीरज गुर्जर और रामलाल जाट भिड़े, गाली-गलौच तक पहुंची बहस
रणथम्भौर टाइगर रिजर्व : गणेश मंदिर मार्ग अस्थायी रूप से रहेगा बंद, आवश्यक मरम्मत होगा
'एवरेस्ट' और 'एलजी' हींग की बिक्री पर रोक : एफएसएसएआई ने जारी किए आदेश, घटिया मिले नमूने
बारिश की कमी से 17 जिलों में सूखे जैसे हालात, गहलोत बोले- संभावित संकट से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू करे सरकार
जहरीली गैस से 4 मजदूरों की मौत : शौचालय की टंकी का सेंटरिंग खोलने के दौरान चपेट में आए मजदूर, ग्रामीणों ने निकाला बाहर