राजस्थान गैर-सरकारी शैक्षिक संस्था अधिनियम की पालना क्यों नहीं : हाईकोर्ट

स्कूल की प्रबंधन समिति सहित अन्य पक्षकारों से जवाब मांगा

राजस्थान गैर-सरकारी शैक्षिक संस्था अधिनियम की पालना क्यों नहीं : हाईकोर्ट
जवाहर नगर स्थित सरस्वती बालिका वरिष्ठ उच्च माध्यमिक विद्या मंदिर स्कूल की प्रबंध समिति के गठन और संचालन में नियमों की अनदेखी का मामला हाईकोर्ट पहुंचा। एकलपीठ ने एसीएस शिक्षा, प्रबंधन समिति समेत अन्य पक्षकारों से जवाब मांगा है। याचिकाकर्ता ने अधिनियम की धारा 9 व नियम 23 की पालना नहीं होने का आरोप लगाते हुए स्कूल अधिग्रहण और प्रशासक नियुक्त करने की मांग की।

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने जवाहर नगर स्थित सरस्वती बालिका वरिष्ठ उच्च माध्यमिक विद्या मंदिर स्कूल में राजस्थान गैर-सरकारी शैक्षिक संस्था अधिनियम की पालना नहीं होने पर एसीएस एजुकेशन व स्कूल की प्रबंधन समिति सहित अन्य पक्षकारों से जवाब मांगा है। हाईकोर्ट की एकलपीठ ने यह आदेश स्कूल कर्मचारी गजानंद शर्मा की याचिका पर दिया। याचिका में अधिवक्ता डीपी शर्मा ने बताया कि स्कूल की प्रबंध समिति का गठन अधिनियम की धारा 9 एवं नियम 23 के अनुसार नहीं किया है। वहीं एक अनधिकृत संस्था की ओर से स्कूल की प्रबंध समिति के कार्य में दखल दिया है।

यह संस्था ही कथित तौर पर स्कूल के कर्मचारियों की नियुक्ति एवं उनकी सेवा संबंधी मामलों को नियंत्रित कर रही है। अदालत के पूर्व आदेश के पालन में प्रार्थी ने इस संबंध में सक्षम अधिकारी को अभ्यावेदन दिया था, लेकिन 18 मई 2026 को उसका अभ्यावेदन का जवाब दिए बिना ही निस्तारित कर दिया। इसलिए स्कूल को अधिग्रहित करें और उसमें प्रशासक की नियुक्ति हो।

Tags: court

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया