व्यापारिक लेन-देन का विवाद, राजस्थान हाईकोर्ट ने रद्द की एफआईआर

विवाद को आपराधिक रंग देकर कानूनी प्रक्रिया का किया दुरुपयोग

व्यापारिक लेन-देन का विवाद, राजस्थान हाईकोर्ट ने रद्द की एफआईआर
हाईकोर्ट ने 97 लाख रुपए के व्यापारिक लेन-देन विवाद में माणक चौक थाने में दर्ज FIR और आपराधिक कार्रवाई रद्द कर दी। जस्टिस अशोक कुमार जैन ने कहा कि मामला मूलतः सिविल विवाद है। रकम वसूली के लिए सिविल प्रक्रिया उपलब्ध थी, लेकिन शिकायतकर्ता ने विवाद को आपराधिक रंग देकर कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग किया।

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने 97 लाख रुपए के व्यापारिक लेन-देन हिसाब से जुडे मामले में माणक चौक पुलिस थाने में साल 2024 में दर्ज एफआईआर व उससे जुड़ी आपराधिक कार्रवाई को रद्द कर दिया है। अदालत ने माना कि मामला व्यापारिक लेन-देन व सिविल विवाद का है, इसलिए आपराधिक कार्रवाई जारी रखने का कोई आधार नहीं है। जस्टिस अशोक कुमार जैन ने यह आदेश दीप्ति जैन की आपराधिक याचिका मंजूर करते हुए दिया। अदालत ने कहा कि प्रार्थिया के रुपए का भुगतान नहीं करने की स्थिति में शिकायतकर्ता के पास रुपयों की वसूली के लिए सिविल केस या अन्य कानूनी प्रक्रिया का रास्ता था, लेकिन उसने विवाद को आपराधिक रंग देकर कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग किया है।

राशि वसूलने की नीयत से गलत हिसाब पेश किया: याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि मामला मूलत: व्यापारिक हिसाब-किताब से जुड़ा है। लेन-देन की शुरुआत से ही उसकी नीयत छल या धोखा देने की नहीं थी। शिकायतकर्ता ने नाजायज राशि वसूलने की नीयत से गलत हिसाब पेश किया। इसलिए याचिकाकर्ता के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द की जाए। मामले के अनुसार शिकायतकर्ता नीरज जैन के परिवाद पर कोर्ट के आदेश से 15 जुलाई 2024 को याचिकाकर्ता के खिलाफ धोखाधडी सहित अन्य अपराध में एफआईआर दर्ज हुई थी। मामले में आरोप था कि साल 2022 से 2024 के दौरान दीप्ति जैन को आभूषणों की आपूर्ति की गई, जिसके गलत हिसाब में करीब 97 लाख रुपए बकाया बताए। याचिकाकर्ता ने कहा कि शिकायतकर्ता की नीयत में धोखा था और उसने गलत हिसाब पेश किया।

Tags: court

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनी में दिखी राजस्थानी फैशन और कला की झलक, फैशन प्रेमियों की उमड़ी भीड़ प्रदर्शनी में दिखी राजस्थानी फैशन और कला की झलक, फैशन प्रेमियों की उमड़ी भीड़
वैशाली नगर के केसरी बाग में शनिवार को दो दिवसीय ‘जश्न वेडिंग एंड स्टाइल एग्जीबिशन’ शुरू हुई। आयोजक हर्षिका और...
जीएसटी-वैट अनियमितताओं पर वाणिज्यिक कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपए की कर चोरी उजागर
छात्रों की गूंज कार्यक्रम में बोले नेता प्रतिपक्ष : छात्र जिज्ञासु होते हैं, वह सवाल पूछते हैं; सिस्टम पर उठाए सवाल
फैटी लिवर स्क्रीनिंग में राजस्थान अव्वल : बीते साल 2.61 करोड़ में 31.02 लोग ग्रसित, मिशन ओवी लॉस चलेगा
व्यापारिक लेन-देन का विवाद, राजस्थान हाईकोर्ट ने रद्द की एफआईआर
बाड़ेबंदी में व्यस्त सरकार : भगवान भरोसे प्रसूताओं की जान, जूली ने कहा- सरकार ने नहीं उठाए प्रभावी कदम
डीएनए स्ट्रैंड्स से बनाया दुनिया का पहला मॉलिक्युलर कम्प्यूटर : जटिलतम गणितीय गणना में होगा सक्षम, एक साथ चल सकते है दस प्रोग्राम