पीसीसी में धीरज गुर्जर और रामलाल जाट भिड़े, गाली-गलौच तक पहुंची बहस
दोनों नेताओं में जमकर वार-पलटवार
चुनावों के टिकट बंटवारे पर कांग्रेस नेता धीरज गुर्जर और पूर्व मंत्री रामलाल जाट आमने-सामने हो गए। डोटासरा और जूली की मौजूदगी में दोनों के बीच तीखी बहस, गाली-गलौच और गंभीर आरोपों का दौर चला। जाट ने गुर्जर को ‘गुंडा’ कहा, वहीं गुर्जर ने जाट के चरित्र पर सवाल उठाए। मामला कांग्रेस की पुरानी गुटबाजी से जुड़ा माना जा रहा है।
जयपुर। पीसीसी में शनिवार को भीलवाडा जिले के शहरी निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस नेता धीरज गुर्जर और पूर्व मंत्री रामलाल जाट के बीच तीखी बहस हो गई। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की मौजूदगी में दोनों नेताओं में जमकर वार-पलटवार चला। मामला गाली-गलौच और सख्त टिप्पणियों तक पहुंच गया।
रामलाल जाट ने धीरज गुर्जर को गुंडा तक कहा, जबकि गुर्जर ने जाट के चरित्र पर सवाल उठाए। अन्य नेताओं ने विवाद की आवाजें सुनी। दोनों नेताओं ने घटना पर कोई आधिकारित टिप्पणी नहीं की। यह विवाद भीलवाडा में लंबे समय से चली आ रही गुटबाजी का नतीजा माना जा रहा है।
Tags: PCC
Related Posts
Post Comment
Latest News
30 Aug 2026 14:03:21
पीएम ई-बसों की सप्लाई में देरी से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर संकट गहरा गया है। टोडी डिपो की 90 पुरानी...

Comment List