सरकार ने किया खंडन- उद्योगपतियों को जी-20 रात्रि भोज में आमंत्रित नहीं किया गया
भारत मंडपम मेें रखा गया है भोजन
पत्र सूचना कार्यालय ने कहा है कि यह दावा भ्रामक है क्योंकि किसी भी उद्योगपति को विशेष रात्रि भोज के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है।
नई दिल्ली। सरकार ने इन खबरों का खंडन किया है कि देश के जाने माने उद्योगपतियों को जी-20 शिखर सम्मेलन के मौके पर भारत मंडपम में आयोजित विशेष रात्रि भोज में आमंत्रित किया गया है।
पत्र सूचना कार्यालय की फैक्ट चेक इकाई ने एक्स पर कहा कि विदेशी समाचार एजेन्सी रॉयटर ने एक लेख में दावा किया है कि प्रमुख उद्योगपतियों को जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत मंडपम में आयोजित विशेष रात्रि भोज में आमंत्रित किया गया है।
पत्र सूचना कार्यालय ने कहा है कि यह दावा भ्रामक है क्योंकि किसी भी उद्योगपति को विशेष रात्रि भोज के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
14 Mar 2026 19:02:51
पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्षेत्र के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 80...

Comment List