गृहमंत्री ने नक्सल अभियान से जुड़े अधिकारियों की भूमिका को सराहा, कहा- मोदी सरकार नक्सलवाद के दंश से भारत को मुक्त करने के लिए संकल्पित 

अपनी बहादुरी से सफल बनाने वाले जवानों से भी मिलने के लिए उत्सुक

गृहमंत्री ने नक्सल अभियान से जुड़े अधिकारियों की भूमिका को सराहा, कहा- मोदी सरकार नक्सलवाद के दंश से भारत को मुक्त करने के लिए संकल्पित 
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विभिन्न राज्यों में हाल ही में योजनाबद्ध तरीके से चलाए गए नक्सल उन्मूलन अभियानों से जुड़े सुरक्षा बलों के अधिकारियों की भूमिका को सराहा है

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विभिन्न राज्यों में हाल ही में योजनाबद्ध तरीके से चलाए गए नक्सल उन्मूलन अभियानों से जुड़े सुरक्षा बलों के अधिकारियों की भूमिका को सराहा है। अमित शाह ने शनिवार को संबंधित अधिकारियों से भेंट करते हुए कहा कि वह इन अभियानों को अपनी बहादुरी से सफल बनाने वाले जवानों से भी मिलने के लिए उत्सुक हैं। जल्द ही छत्तीसगढ़ आकर उनसे भेंट करेंगे। शाह ने कहा कि मोदी सरकार नक्सलवाद के दंश से भारत को मुक्त करने के लिए संकल्पित है। 

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों द्वारा माओवादी विरोधी अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके तहत अबूझमाड़ के अंदरूनी क्षेत्रों में बीती 18 से 21 तक छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा संचालित अभियान में गांव बोटेर के जंगलों में हुई मुठभेड़ में भाकपा (माओवादी) के महासचिव एवं पोलित ब्यूरो सदस्य बसवाराजू उर्फ गगन्ना सहित 27 नक्सली मारे गये थे। इस दौरान माओवादियों से भारी मात्रा में हथियार एवं गोला बारूद बरामद हुए थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान आवासन मंडल : चार आवासीय अभियंताओं का सम्मान, 31 जुलाई को हो रहे हैं सेवानिवृत्त राजस्थान आवासन मंडल : चार आवासीय अभियंताओं का सम्मान, 31 जुलाई को हो रहे हैं सेवानिवृत्त
राजस्थान आवासन मंडल के चार अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवाओं और उल्लेखनीय योगदान के लिए अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, जनजाति एवं...
कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं, केवल हंगामा करना उसकी राजनीति: मदन राठौड़
बाजार में सीमित उतार-चढ़ाव के बीच प्रमुख सूचकांकों में हल्की गिरावट, आईटी शेयरों में दिखा निवेशकों का आकर्षण
दीर अल-बलाह में इज़रायली कार्रवाई तेज, आईडीएफ ने हमास के सुरक्षा प्रमुख को मार गिराने का दावा किया
केशव मौर्य का बड़ा बयान, बोले- छात्र आंदोलन में हिंसा करने वालों पर कानून के तहत होगी कड़ी कार्रवाई
बीकानेर में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, मुख्य सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा
गर्भवतियों को अब बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा खून, मातृ मृत्यु रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला