आखिर क्यों भारत ने दी पाकिस्तानी विमानों को देश में एंट्री करने की परमिशन? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

भारत ने पाकिस्तानी विमानों को दी एयरस्पेस मंजूरी

आखिर क्यों भारत ने दी पाकिस्तानी विमानों को देश में एंट्री करने की परमिशन? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

ऑपरेशन सिंदूर के बाद आपसी प्रतिबंधों के बीच भारत ने मानवीय आधार पर पाकिस्तान को अपने एयरस्पेस के उपयोग की अनुमति दी। पाकिस्तान श्रीलंका में चक्रवात दित्वाह से प्रभावित क्षेत्रों तक राहत सामग्री भेज रहा है। भारत ने भी ऑपरेशन सागर बंधु के तहत 53 टन मदद भेजी है।

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान ने भारत के विमानों को अपने अपने देश में एंट्री देने से इंकार कर दिया था, लेकिन हाल ही में भारत ने पाकिस्तान के विमानों को भारत में एंट्री करने की परमिशन दे दी है, ताकि पाकिस्तानी विमान इस सकंट की घड़ी में श्रीलंका तक मानवीय मदद और राहत सामग्री पहुंचा सके। जानकारी के अनुसार, कल यानी 1 दिसंबर 2025 की दोपहर पाकिस्तान ने श्रीलंका जाने के लिए भारत से इंडियन एयरस्पेस से परमिशन मांगी थी,​ जिसके करीब 4 घंटे बाद ही भारत ने पाकिस्तान को परमिशन देते हुए ऑफिशियल रिप्लाई दे दिया था।

पाकिस्तान को परमिशन देने के बाद भारत ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि, हमने यह मंजूरी मानवीयता दिखाते हुए दी है। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तानी मीडिया के उन दावों को खारिज कर दिया जिनमें कहा जा रहा है कि, श्रीलंका के इस संकट की घड़ी में भारत ने अपने एयरस्पेस में हमें एंट्री देने से इंकार कर दिया है। 

इसके साथ ही बता दें कि, हाल ही में आए चक्रवाती तूफान दित्वाह ने श्रीलंका में भयंकर तबाही मचाई है, जिससे तटीय इलाकों में घर तबाह हो गए और पूरा जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। इस तूफान के कारण श्रीलंका में करीब 334 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। भारत ने भी श्रीलंका की इस संकट की घड़ी में मदद करते हुए ऑपरेशन सागर बंधु चलाया और करीब 53 टन राहत सामग्री भेजी। राहत सामग्री में भारत ने टेंट, तिरपाल, कंबल, क्लीनिंग किट, खाने-पीने की तैयार सामग्री, दवाइयां और सर्जिकल उपकरण, 5 लोगों की मेडिकल टीम, NDRF की 80 लोगों की टीम और USAR टीमों सहित 31.5 टन राहत सामग्री पहुंचाई है ।

Post Comment

Comment List

Latest News

कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं'' कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं''
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में लाखों लोगों ने एक साथ भगवद् गीता का पाठ किया। कार्यक्रम का आयोजन सनातन...
सीएमओ में बैठक : सूचना आयुक्त के रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी विशेष रूप से मौजूद
अजय माकन ने राज्यसभा में उठाया अरावली पहाड़ियों की नयी परिभाषा का मुद्दा, वापस लेने का किया आग्रह
राहुल गांधी मानहानि केस में मंगलवार को होगी एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई, जानें पूरा मामला
बूढ़ादीत के लाखसनीजा गांव का मामला: देर रात घर में घुसकर 70 वर्षीय वृद्धा की हत्या, बहू भी गंभीर घायल
सुनील शर्मा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त, राज्यपाल ने जारी किए आदेश
9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन A की खुराक, निमोनिया के घातक प्रभाव में कमी